{"_id":"68e9562f7d16c24494004598","slug":"fraud-of-637-lakh-by-luring-with-part-time-job-and-trading-two-suspects-arrested-hisar-news-c-21-1-hsr1007-727787-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पार्ट-टाइम जॉब और ट्रेडिंग का झांसा देकर 6.37 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पार्ट-टाइम जॉब और ट्रेडिंग का झांसा देकर 6.37 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हिसार। साइबर थाना पुलिस ने पार्ट-टाइम जॉब और ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपी लुधियाना की सम्राट कॉलोनी निवासी विकास चौबे और आदित्य को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जांच अधिकारी उप-निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता ने एनसीसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि उसे टेलीग्राम पर पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर एक ग्रुप में जोड़ा गया। इसके बाद उसे क्वाइन डब्ल्यूईईएक्स नामक फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर रेटिंग और टास्क करने के बहाने से छोटे मुनाफे दिखाकर धीरे-धीरे भरोसे में लिया गया।
आरोपियों ने बड़े इन्वेस्टमेंट के नाम पर विभिन्न यूपीआई आईडी और बैंक खातों में कुल 6,37,355 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना हिसार में मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की गई। पुलिस ने लुधियाना की सम्राट कॉलोनी निवासी विकास चौबे और 33 फुटा रोड निवासी आदित्य को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें से एक फोन ठगी में इस्तेमाल हुआ था। ब्यूरो