फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fourth accused arrested for demanding and threatening weeks

हफ्ता मांगने और धमकी देने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fourth accused arrested for demanding and threatening weeks
मंडी आदमपुर। आदमपुर पुलिस ने गांव ढाणी सीसवाल निवासी नरेश से दुकान करने पर उससे हफ्ता मांगने, धमकी देने व बाइक तोड़ने के चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए राजस्थान के गांव झांसल निवासी प्रदीप कुमार उर्फ गांधी को हिसार अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में पहले भी सीसवाल निवासी सलीम लोहार, मोहित सैनी व काबरेल निवासी विक्रम उर्फ विक्की राव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में संलिप्त काबरेल निवासी अजय वाल्मीकि लूट के मामले में जेल में बंद है। उसे पुलिस जल्दी ही प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ करेगी। ज्ञात रहे पुलिस को दी शिकायत में गत वर्ष 16 अक्तूबर को गांव ढाणी सीसवाल निवासी नरेश कुमार ने बताया था कि वह गांव में परचून की दुकान करता है। उसे पिछले काफी दिनों से गांव का ही विकास उर्फ शूटर, सलीम, मनीष, पवन व 3-4 लड़के मिलकर गैंग बनाकर तंग करते हैं। वे बार-बार उसकी दुकान पर कभी गाड़ी व कभी मोटरसाइकिल लेकर आते हैं और दुकान के नाम पर वसूली (रुपये) मांगते हैं। कहते हैं कि अगर गांव में दुकान करनी है तो उन्हें हफ्ता वसूली देनी होगी। आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर मारपीट की और बाइक भी तोड़ दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed