फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four unreserved coaches in Kisan Express, the ticket will cost less by Rs 15

किसान एक्सप्रेस में चार कोच अनारक्षित, टिकट पर 15 रुपये लगेंगे कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Four unreserved coaches in Kisan Express, the ticket will cost less by Rs 15
हिसार। किसान एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। ट्रेन में लगे चार कोच डीएल-1, डीएल-2, डी-9 और डी-10 को शनिवार से अनारक्षित कर दिया गया है। खास बात रहेगी कि अब यात्री ट्रेन चलने से पांच मिनट पहले भी टिकट लेकर सफर कर सकेंगे। वहीं अब यात्रियों को टिकट पर 15 रुपये कम देने होंगे।
विज्ञापन

बता दें, कि अभी तक हिसार से दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को 90 रुपये का टिकट मिल रहा था, जिसमें 75 रुपये किराया और 15 रुपये रिजर्वेशन चार्ज शामिल थे। इसी प्रकार हिसार से बठिंडा के लिए 85 रुपये का टिकट मिलता था। इसमें 15 रुपये रिजर्वेशन चार्ज के शामिल थे। मगर अब रेलवे ने 15 रुपये रिजर्वेशन चार्ज हटा दिया है। ऐसे में यात्रियों को सफर करने के लिए सिर्फ किराया ही देना पड़ेगा।
विज्ञापन

रेलवे ने एक बार आदेश लिए थे वापस
कुछ दिन पूर्व किसान एक्सप्रेस के चार कोच को अनारक्षित करने के लिए रेलवे की ओर से आदेश जारी किए थे। 21 दिसंबर से यात्रियों को सुविधा मिलनी शुरू होनी थी मगर सुविधा शुरू होने से पहले ही रेलवे ने आदेश वापस ले लिए थे। मगर अब रेलवे की ओर से इन चार कोच को अनारक्षित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुविधा शुरू हो गई है
किसान एक्सप्रेस के चार कोच को अनारक्षित करने को लेकर पत्र मिल चुका है। ऐसे में यात्री ट्रेन चलने से पांच मिनट पहले भी टिकट ले सकेंगे। यात्रियों को सुविधा मिलनी शुरू हो चुकी है।
- दीपचंद, चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed