फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four students were presented before the Child Welfare Committee, the female officer kept silence after recording the statement

Hisar News: चार छात्राओं को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष किया पेश, बयान दर्ज कर महिला अधिकारी ने साधी चुप्पी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Four students were presented before the Child Welfare Committee, the female officer kept silence after recording the statement
हिसार। किरतान स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की चार छात्राओं का हॉस्टल से गायब होने के मामले में सोमवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने छात्राओं के बयान दर्ज किए, जिसमें उपरोक्त कमेटी की सदस्य अनुपमा ने काउंसिलिंग की और रिपोर्ट बनाई। हालांकि मीडिया के सामने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य अनुपमा ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। साथ ही स्पष्ट किया कि वे इस मामले में कुछ भी नहीं बोलना चाहती है, जिसके बाद इस मामले को लेकर संशय पैदा हो रहा है। तो दूसरी ओर शिक्षा विभाग इस मामले को लेकर एक्शन मोड में दिखाई दिया। उन्होंने किरतान स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के हॉस्टल का गेट बंद किया गया है। साथ ही मामले की रिपोर्ट डीईईओ-एपीसी कार्यालय में पेश कर दी है, लेकिन डीईईओ शिक्षा निदेशालय में गई हुई थी, जिस कारण आगामी कार्रवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन

यह है मामला
बीते वीरवार रात करीब दो बजे किरतान स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की चार छात्राएं हॉस्टल से चली गई थीं। करीब 24 किलोमीटर (किरतान से हिसार) तक का सफर पैदल तय किया और जयपुर घूमने के लिए चारों छात्राएं एक साथ रवाना हो गईं। अगली सुबह दोपहर ढाई बजे छात्राओं को पुलिस ने चूरू से ट्रैक कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने छात्राओं-अभिभावकों के बयान दर्ज किए और उन्हें चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया गया। तो दूसरी ओर शिक्षा विभाग ने चारों छात्राओं-अभिभावकों व हॉस्टल प्रबंधन के बयान दर्ज किए और रिपोर्ट बनाकर आला अधिकारी को पेश कर दिया है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने माना कि बच्चियों से हुई है गलती : बीईओ
हिसार द्वितीय खंड के बीईओ अनिल नेहरा ने बताया कि इस मामले में अभिभावकों के लिखित में बयान दर्ज किए गए है, जिसमें उन्होंने अपनी बच्चियों की गलतियां स्वीकार की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि किरतान स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के हॉस्टल का गेट बंद कर दिया है। ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा से न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed