{"_id":"6a42cf2689e02277b00dde9c","slug":"four-people-including-the-accused-son-arrested-in-hanuman-murder-case-hisar-news-c-21-hsr1005-900885-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हनुमान हत्याकांड में आरोपी बेटे सहित चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हनुमान हत्याकांड में आरोपी बेटे सहित चार लोग गिरफ्तार
Tue, 30 Jun 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
हिसार। अग्रोहा की पंजाब कॉलोनी में मकान के विवाद में की गई हनुमान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी बेटे साहिल सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इस मामले में अभी तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। डीएसपी किशोरी लाल ने बताया कि मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
मृतक हनुमान के बेटे राजबीर ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपनी पत्नी आरती के साथ अग्रोहा के माता मंदिर में दर्शन करने गया था। वहां उसका बड़ा भाई साहिल तीन अन्य युवकों के साथ पहुंचा और उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि साहिल ने आरती का गला भी पकड़ लिया।
शोर मचने के बाद आरोपित भाग गए। इस घटना की शिकायत रात करीब 7:30 बजे अग्रोहा थाने में दी गई। इसके बाद रात करीब नौ बजे उसकी मां सूरजमुखी उनके घर पहुंची और विवाद करने लगी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उसने साहिल, उसकी पत्नी सिमरन और अन्य लोगों को भी बुला लिया। आरोप है कि साहिल ने कुल्हाड़ी और गंडासी से अपने पिता हनुमान पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए राजबीर पर भी तेजधार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल हनुमान और राजबीर को अग्रोहा मेडिकल कालेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने हनुमान को मृत घोषित कर दिया।
राजबीर की शिकायत पर पुलिस ने मृतक की पत्नी सूरजमुखी, बड़े बेटे साहिल, उसकी पत्नी सिमरन, दो मौसी, एक मौसा सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।