फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four new power stations will provide relief from heat till next August

अगले अगस्त तक गर्मी से राहत दिलाएंगे चार नए बिजलीघर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Four new power stations will provide relief from heat till next August
हिसार। धांसू, एचएयू, ढंढेरी और लोहरी में 33केवी के बिजलीघर बनेंगे। चारो बिजलीघरों के टेंडर भी अलॉट हो चुके हैं। हाई पावर प्रचेज कमेटी ने नए बनने वाले चारों बिजलीघरों के लिए 31.941 करोड़ पर मुहर लगा दी है। हाई पावर प्रचेज कमेटी में अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास, एमडी बलकार सिंह सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद थे। इन सब स्टेेशन के बनने से करीब एक लाख उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

हिसार के अलावा छह सर्कल के 24 नए बिजलीघरों के टेंडर पर भी हाई पावर प्रचेज कमेटी ने मुहर लगाई है, जिनमें फतेहाबाद, सिरसा, रेवाड़ी, नारनौल, भिवानी व जींद शामिल हैं। कमेटी ने सभी प्रोजेक्टों को बनाने के लिए एक साल का समय निर्धारित किया है। धांसू, एचएयू, ढंढेरी व लोहारी में बनने वाले नए बिजलीघरों के लिए 22 जून को पोर्टल खोला गया था। ताकि इच्छुक फर्म इन प्रोजेक्टों के ऑनलाइन टेंडर के लिए आवेदन कर सकें। 14 जुलाई को बिजली निगम ने पोर्टल को बंद कर दिया था। साथ ही चयनित फर्म को 16 जुलाई तक अपनी फीस संबंधित अतिरिक्त डाटा को पोर्टल पर अपलोड करना था। ताकि हाई पावर प्रचेज कमेटी मानक के हिसाब से जिस भी फर्म पर मुहर लगाएगी। उसके बाद ही चयनित फर्म टेंडर को शुरू कर पाएगा।
विज्ञापन

-33केवी बिजलीघर का नाम क्षमता यहां बनेंगे फीडिंग व सब-स्टेशन
- धांसू 10 एमबीए 220केवी औद्योगिक क्षेत्र
- एचएयू 12.5 एमबीए 132केवी आर्य नगर
- ढंढेरी 10 एमबीए 132 केवी भोजराज
- लोहारी 10 एमबीए 220केवी मसूदपुर
जिले में चार नए बिजलीघरों के टेंडर अलॉट हो गए हैं, जिनमें धांसू, एचएयू, ढंढेरी व लोहारी शामिल है। 31.941 करोड़ की राशि से चारो बिजलीघर बनाएं जाएंगे ताकि संबंधित क्षेत्रों के लोगों को बिजली कट से राहत मिल सकें। - राजेंद्र सभ्रवाल, एसई, बिजली निगम, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed