{"_id":"5ea341148ebc3e904f438900","slug":"four-lakhs-two-women-arrested-for-threatening-to-implicate-policemen-in-rape-case-hisar-news-rtk5522206111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दे मांगे थे चार लाख, दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी दे मांगे थे चार लाख, दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। आजाद नगर थाना क्षेत्र में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। यहां एक पुलिसकर्मी को ही दो महिलाएं दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रुपये ऐंठने के प्रयास में थीं। आरोप है कि इस पुलिसकर्मी को इनमें से एक महिला ने घर बुलाकर साथियों के साथ मिलकर पीटा भी। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों महिलाओं को दबोच लिया है।
बढ़वाली ढाणी निवासी एवं हरियाणा पुलिस में कार्यरत विनोद सैनी ने आजाद नगर थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसके पास करीब 15 दिन पूर्व दो अलग-अलग नंबरों से किसी महिला ने फोन कर दोस्ती करने को कहा। आरोपी महिला ने पुलिसकर्मी से सिलिंडर भरवाया था। पैसे देने के बहाने वह बताए गए पते पर पहुंच गया और वहां एक महिला व दो लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उस पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने की भी धमकी दी। केस दर्ज न करवाने की एवज में उससे चार लाख रुपये मांगे। विनोद ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उससे कहा कि 80 हजार रुपये उन्हें दें, अगर नहीं दिए तो उसे जान से मार देंगे। विनोद ने बताया कि उस दौरान वहां से चला गया, लेकिन कुछ दिन बाद शुक्रवार को फिर उसे फोन आया और दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी दे रुपये लेकर कैमरी रोड फाटक पर बुलाया। विनोद ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। पुलिस ने विनोद को आरोपी महिलाओं के कहे अनुसार 2-2 हजार रुपये के 10 नोट रंग लगाकर मौके पर भेजा, जहां पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को मौके पर दबोच लिया। मामले में पुलिस ने विनोद की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।