फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four including the sarpanch of Dhani Pal were sentenced to one year each in the case of a quarrel

Hisar News: लड़ार्ड-झगड़े के मामले में ढाणी पाल के सरपंच समेत चार को सुनाई एक-एक साल की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Four including the sarpanch of Dhani Pal were sentenced to one year each in the case of a quarrel
हिसार। सेशन जज दिनेश कुमार मित्तल की अदालत ने लड़ाई-झगड़े के करीब छह साल पुराने मामले में दोषी ढाणी पाल के सरपंच सुरेंद्र कुमार, सत्यवान, विक्रम और ढाणी बुखारी के प्रदीप को एक साल की सजा सुनाई है। सजा के अलाव चारों पर छह-छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर एक माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। इस संबंध में शहर थाना हांसी में 26 अगस्त 2016 को हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

डीडीए जोगीमणी शर्मा ने बताया कि हांसी शहर थाना पुलिस में दी गई शिकायत में जींद जिले के भोगरा निवासी युद्धवीर ने बताया था कि हांसी में ठेके लिए हुए है। मैं ऑफिस में बैठकर कैश संभालता हूं। 25 अगस्त 2016 को मेरा दोस्त राखीखास निवासी अंकुश, बड़छप्पर निवासी खेतूराम और धर्मखेड़ी निवासी दीपक आए हुए थे। शाम करीब सात बजे चारों बोलेरो में बैठकर गोदाम से दयाल कॉलोनी जा रहे थे। जब सिसाय मार्ग पर पहुंचे तो रास्ते में 15-20 युवक खड़े थे। उन्होंने हमारी गाड़ी का रास्ता रोक लिया। इस दौरान सत्यवान, विक्रम और अन्य हाथों में लोहे की रॉड और डंडे लिए हुए थ। हमलावरों ने पहले गाड़ी के शीशे तोड़े उसके बाद हम पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर घायल कर दिया। बाद में मौके से फरार हो गए। दोस्तों ने घायल हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिजन निजी अस्पताल में ले गए। इस मामले में सेशन जज ने ढाणी पाल के सरपंच सुरेंद्र कुमार, सत्यवान, विक्रम और ढाणी बुखारी के प्रदीप को एक-एक साल की सजा और 6-6 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed