फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Four, including former sarpanch, village secretary, accused of grabbing park land in the village

गांव में पार्क की जमीन हड़पी, पूर्व सरपंच, ग्राम सचिव समेत चार पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Four, including former sarpanch, village secretary, accused of grabbing park land in the village
हिसार। फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरपंच बनने और गांव की पार्क की जमीन को हड़पने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने खोखा गांव की पूर्व सरपंच, ग्राम सचिव सहित चार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस ने खोखा गांव निवासी बलवान सिंह की शिकायत पर पूर्व सरपंच कौशल्य, ग्राम सचिव कल्याण सिंह के अलावा धीरेंद्र, धूप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बलवान ने बताया कि गांव के पूर्व सरपंच ने पंचायत समिति के सदस्यों के साथ मिलकर गांव की जमीन पर पार्क बनाने के लिए 7 फरवरी 2015 को प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद कौशल्या देवी गांव की सरपंच ने उक्त जमीन हड़प ली। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कौशल्य ने जिस शिक्षा प्रमाण पत्र पर चुनाव लड़ा था, वह भी फर्जी था। इस मामले की शिकायत की प्राथमिक जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि सरपंच कौशल्य के अलावा धीरेंद्र, धूप सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर फर्जी शिक्षा प्रमाण पत्र पर चुनाव लड़ा और सरपंच बनी और फिर पंचायत की जमीन हड़प ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed