{"_id":"67c92653445081166808e9d0","slug":"four-friends-died-in-hisar-uncontrolled-car-hit-tree-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में 4 दोस्तों की मौत: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, हादसे में जान गंवाने वाला साहिल तीन बहनों का इकलौता भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में 4 दोस्तों की मौत: बेकाबू कार पेड़ से टकराई, हादसे में जान गंवाने वाला साहिल तीन बहनों का इकलौता भाई
Thu, 06 Mar 2025 12:32 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:32 PM IST
सार
एएसआई सुखबीर ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली तो हम तुरंत मौके पर पहुंचे। हादसा स्थल के पास एक रजवाहा है। गांव के बस अड्डे से कुछ दूरी पर ही हादसा हुआ है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिसार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। हादसा हरिकोट गांव के पास एक मोड़ पर हुआ, जब तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। चारों युवक एक दोस्त की शादी में शामिल होने मंगाली गांव जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, मृतकों की उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच थी और वे सभी पॉलीटेक्निक कॉलेज में साथ पढ़ते थे।
विज्ञापन
हरिकोट निवासी साहिल तीन बहनों का इकलौता भाई था। चारों दोस्त अपने गांव के ही एक दोस्त की बहन की शादी में आए थे। मृतक साहिल के पिता कृष्ण खेतीबाड़ी करते हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद गांव के काफी लोग जिंदल अस्पताल पहुंचे। साहिल की एक बहन की शादी हो चुकी है जबकि दो बहनें अभी पढ़ रही हैं।
विज्ञापन
एएसआई सुखबीर ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली तो हम तुरंत मौके पर पहुंचे। हादसा स्थल के पास एक रजवाहा है। गांव के बस अड्डे से कुछ दूरी पर ही हादसा हुआ है। ग्रामीणों की मदद से चारों युवकों को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले भी इसी जगह पर हादसा हुआ था, उसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
आज ही विदेश निकलने वाला था निखिल
मृतक निखिल को आज ही पढ़ाई के लिए बेलारूस निकलना था, इसलिए भी सारे दोस्तों ने एक साथ शादी में जाने का मन बनाया। हादसे के बारे में बात करते हुए बलबीर बताते हैं कि सड़क पर बजरी बिछी हुई थी और साथ में गड्ढे भी थे जिस कारण कार पेड़ से टकरा गई।