फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Foundation stone of eco friendly cremation ground in Rishi Nagar on 11th

Hisar News: ऋषि नगर में इको फ्रेंडली श्मशान घाट का शिलान्यास 11 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone of eco friendly cremation ground in Rishi Nagar on 11th
हिसार। शहर के ऋषि नगर में प्रस्तावित इको फ्रेंडली श्मशान घाट का सोमवार को शिलान्यास किया जाएगा। निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता इसका शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन

बता दें कि इको फ्रेंडली श्मशान घाट का निर्माण ऋषि नगर में बच्चों के श्मशान घाट वाली जमीन पर किया जाएगा। तीन चरणों में पूरे होने वाले इस प्रोजेक्ट पर लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत आएगी। हालांकि पहले चरण के लिए 10 करोड़ रुपये की प्रशासनिक अनुमति मिली हुई है। इसमें 7.25 करोड़ रुपये सिविल कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। इसके बाद बिजली संबंधी कार्य किए जाएंगे। यह श्मशान घाट मोक्षदा हरित शवदाह प्रणाली से युक्त होगा। इसमें पेड़ों की लकड़ी के बजाए गाेवंश के गोबर की हवन सामग्री युक्त ठोस लकड़ी से दाह संस्कार किया जाएगा। साथ ही इसमें सीएनजी व पीएनजी युक्त शवदाह गृह भी होगा। यहां शैक्षणिक व आध्यात्मिक एक ज्ञान केंद्र भी बनेगा। इसमें संग्रहालय भी बनेगा, जिसमें प्राचीन संस्कृति से जुड़ी चीजें प्रदर्शित की जाएंगी। यहां करीब 150 गाड़ियों की क्षमता वाली एक पार्किंग भी बनाई जाएगी। इसमें मंदिर भी बनेगा। इसके साथ ही बर्ड टावर, एसी युक्त सत्संग भवन भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed