फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fortuner car collides with bike, father of five children dies

Hisar News: फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, पांच बच्चों के पिता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Fortuner car collides with bike, father of five children dies
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी।  संवाद 
हिसार। गांव नंगथला के पास फाॅरच्यूनर गाड़ी चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में पांच बच्चों के पिता सुरेंद्र की मौत हो गई। मृतक के परिजनों के बयान पर अग्रोहा थाना पुलिस ने फाॅरच्यूनर गाड़ी के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नंगथला निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसका छोटा भाई सुरेंद्र (42) खेतीबाड़ी करता था। सुरेंद्र चार बेटियों और एक बेटा का पिता था। वह 14 मार्च को बाइक पर खेत की ओर जा रहा था। नंगथला से बरवाला रोड पर सुबह करीब 8:30 बजे सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के पास सामने से आ रही फाॅरच्यूनर गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र के सिर व शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। एंबुलेंस की मदद से सुरेंद्र को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी रामजीलाल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed