फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Former MLA Chaudhary Indra Nain passed away: He was MLA from Barwala assembly constituency of Hisar

पूर्व विधायक चौधरी इंद्र नैन का निधन: हिसार की बरवाला विधानसभा से रहे थे MLA, पैतृक गांव में अंतिम संस्कार

Sat, 02 Aug 2025 10:12 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 02 Aug 2025 10:12 AM IST
सार

हिसार की बरवाला विधानसभा से 1982 से 1987 तक कांग्रेस के विधायक रहे चौधरी इंद्र सिंह नैन का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने अपने पैतृक गांव हसनगढ़ में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
Former MLA Chaudhary Indra Nain passed away: He was MLA from Barwala assembly constituency of Hisar
पूर्व विधायक चौधरी इंद्र सिंह नैन का निधन - फोटो : संवाद

विस्तार

बरवाला विधानसभा के पूर्व विधायक इंद्र सिंह नैन का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। पिछले कुछ दिन से बीमार चल रहे पूर्व विधायक 92 वर्षीय इंद्र सिंह नैन को जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज शनिवार करीब 11 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। उनके पैतृक गांव हसनगढ़ में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका परिवार पिछले काफी समय से हिसार के आजाद नगर एरिया में रह रहा है।

विज्ञापन


इंद्र सिंह नैन लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर 1982 में विधानसभा चुनाव जीते थे। वह 1982 से 1987 तक बरवाला से विधायक रहे। इंद्र सिंह नैन कांग्रेस सरकार में हैफेड के चेयरमैन रहे। अपने चेयरमैन के कार्यकाल में उन्होंने अपने गांव सहित कई गांवों में किसानों के लिए अनाज बिक्री केंद्र बनवाए थे।
विज्ञापन


इंद्र सिंह नैन से पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल के साथ हरियाणा विकास पार्टी (हविपा) में शामिल होकर नरवाना विधानसभा से भी चुनाव लड़ा था। जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा था। पूर्व विधायक इंद्र सिंह नैन की कोई संतान नहीं है। उन्होंने अपने भतीजे एडवोकेट जयवीर नैन को गोद लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया इंद्र सिंह नैन ने अपने विधायक के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र की समस्याओं को पूरी मजबूती के साथ विधानसभा में उठाया था। उनके भतीजे भतीजे राजवीर ने बताया कि इंद्र सिंह नैन फिलहाल राजनीति की बजाए सामाजिक कार्यों में सक्रिय थे। पूर्व विधायक इंद्र सिंह नैन के निधन पर बरवाला से विधायक एवं प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने शोक जताया है।


उकलाना विधानसभा से कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल ने इंद्र सिंह नैन के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। विधायक नरेश सेलवाल ने कहा कि इंद्र सिंह नैन न केवल एक अनुभवी और वरिष्ठ राजनेता थे। उनका जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण की मिसाल रहा है। उनका जाना हम सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed