फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Former Minister Ranjit Singh said - I will decide on my political innings after holding a rally in Hisar on February 20.

Hisar News: पूर्व मंत्री रणजीत सिंह बोले-20 फरवरी के बाद हिसार में रैली कर राजनीतिक पारी पर फैसला लूंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Former Minister Ranjit Singh said - I will decide on my political innings after holding a rally in Hisar on February 20.
हिसार में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते पूर्व मंत्री रणजीत सिंह। 
हिसार। पूर्व मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि 20 फरवरी के बाद हिसार में प्रदेशस्तरीय रैली कर अपनी राजनीतिक पारी पर अगले फैसले का एलान करूंगा। उन्होंने बिना नाम लिए इनेलो और जजपा से बड़ी रैली करने का एलान किया है।
विज्ञापन

हिसार के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सोमवार को समर्थकों संग बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री ने कहा कि एक साल का कार्यकाल कम होता है। नायब सिंह सैनी को अभी कम समय मिला है। उन्होंने कई अच्छे कार्याें से जनता में अपनी छाप छोड़ी है। मुख्यमंत्री सैनी भले आदमी हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था में सख्ती की जरूरत है। अमेरिका में भी कई बार कानून व्यवस्था पर सवाल उठते रहते हैं।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह अभी तक 9 जिलाें का दौरा कर चुके हैं। लोग हर बार पूछते हैं कि आप राजनीति फैसला लो। फैसला कार्यकर्ताओं पर ही छोड़ दिया है। भाजपा में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें मीडिया में चलती रहती है। अभी कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय के बयान को गलत बताया
बिजली निगम की ओर से रेट बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर पूछे गए सवाल पर कहा कि खर्च बढ़ने पर कई बार रेट बढ़ाना मजबूरी हो जाता है। मैंने अपने कार्यकाल में बिजली के रेट में बढ़ोतरी नहीं होने दी। जजपा नेता अजय सिंह चौटाला के शासकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने के सवाल पर रणजीत ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं होनी चाहिए। देश में इस तरह के राजनीतिक हालात नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed