फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Former CM Om Prakash Chautala said Possibility of mid-term election in Haryana

पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का बड़ा बयान- जल्द गिरेगी हरियाणा सरकार, मध्यावधि चुनाव होंगे

Mon, 01 Mar 2021 09:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Mar 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Former CM Om Prakash Chautala said Possibility of mid-term election in Haryana
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला। - फोटो : अमर उजाला

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश की राजनीति में जिस प्रकार के हालत बन रहे हैं, उससे ये अंदाजा लगता है कि प्रदेश सरकार जल्द  गिर जाएगी और मध्यावधि चुनाव होंगे। इसीलिए सभी कार्यकर्ता एकजुटता से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला सोमवार को सिरसा रोड स्थित ताऊ देवीलाल सदन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बुधवार को ऐलनाबाद में होने वाली जनसभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि आज जाति, धर्म और मजहब से ऊपर उठकर 36 बिरादरी के लोग कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। इनेलो किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। 
विज्ञापन


इशारों में जजपा पर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे रास्ता भटके और रूठे लोगों को वापस पार्टी में शामिल कर लें। हमारा किसी से द्वेष नहीं है। उन्होंने बिना नाम लिए जजपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि इनेलो रूपी पौधा चौधरी देवीलाल का ही लगाया हुआ है। कार्यकर्ताओं ने इसे अपने खून से सींचा। मगर बदकिस्मती ये रही कि आपकी मेहनत का जब फल मिलना शुरू हुआ तो कुछ लुटेरे उस फूल को लूट ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों कृषि कानून वापस ले सरकार : चौटाला
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों को शीघ्र मानते हुए इन तीनों कृषि कानूनों को वापस ले ताकि अन्नदाता सुविधापूर्ण रह सके। आज किसानों का आंदोलन जन आंदोलन बन चुका है और जन आंदोलन को कभी भी दबाया नहीं जा सकता है। जो सरकार जनता की आवाज को अनसुना कर देती है, जनता भी उस सरकार को सत्ता से बाहर कर देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed