फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   former CM Hooda raised questions about Election Commission and described democracy being in danger In Hisar

हरियाणा: पूर्व सीएम हुड्डा ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, लोकतंत्र खतरे में बताया; वोट प्रतिशत अचानक बढ़ा

Fri, 09 Oct 2026 04:36 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 09 Oct 2026 04:36 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जब चुनाव आयोग पर सवाल उठते हैं तो भाजपा कांग्रेस पर निशाना साधने लगती है। सवालों का जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए। जवाब देने भाजपा के प्रवक्ता आते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं

विज्ञापन
former CM Hooda raised questions about Election Commission and described democracy being in danger In Hisar
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के रवैये से लोकतंत्र और संविधान खतरे में हैं। जब तक चुनाव आयोग हमारे सवालों का पूरा जवाब नहीं देता और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व सीएम ने 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत 61.19 से 67.90 पहुंचने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र व संविधान दोनों खतरे में हैं।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को हिसार के अग्रसैन भवन में अपनी मौसी की शोकसभा सभा में शरीक होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि हरियाणा में मतदान के बाद वोट प्रतिशत अचानक बढ़ गया। चुनाव आयोग को इसका जवाब देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में 5 अक्तूबर 2024 को मतदान के दौरान वोट प्रतिशत 61.19 था। 6 तारीख को बढ़कर 65.65 प्रतिशत और फिर 7 तारीख की रात को 67.90 प्रतिशत हो गया।
विज्ञापन




मतदान के बाद वोट प्रतिशत में इतनी बढ़ोतरी कैसे हुई। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उपयोग होने के बाद भी ईवीएम की बैटरी 99 प्रतिशत कैसे रही। कांग्रेस इन सवालों का जवाब मांग रही है। चुनाव आयोग की ओर से अब तक संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग पर सवाल उठते हैं तो भाजपा कांग्रेस पर निशाना साधने लगती है। सवालों का जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए। जवाब देने भाजपा के प्रवक्ता आते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं और इंडिया गठबंधन भी आंदोलन जारी रखेगा। हरियाणा में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और जिला अध्यक्षों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में लिया जा रहा है।


जिला अध्यक्षों के घरों के बाहर पुलिस तैनात की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से कार्यकर्ताओं को रोका नहीं जा सकता। 12 अक्तूबर को दिल्ली में कांग्रेस के अधिक से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि वोट चोरी के मुद्दे पर देशभर में विरोध हो रहा है और अलग-अलग प्रदेशों के विद्यार्थी भी इस मुद्दे को उठा रहे हैं। अब यह आंदोलन किसी के रोकने से नहीं रुकेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रीय पार्टी भाजपा की बी टीम के तौर पर काम कर रही हैं। इतने बड़े मुद्दे पर भी विरोध में नहीं आ रही। इस मौके पर आदमपुर विधायक चंद्र प्रकाश सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed