फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Former bank manager loses hard-earned money in pursuit of huge profits, defrauded of Rs 96 lakh

Hisar News: मोटे मुनाफे के चक्कर में गंवाई गाढ़ी कमाई पूर्व बैंक मैनेजर को लगा 96 लाख का चूना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Former bank manager loses hard-earned money in pursuit of huge profits, defrauded of Rs 96 lakh
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। लालच या जरा सी लापरवाही से आपको जीवन भर की पूंजी से हाथ धोना पड़ सकता है। पुलिस की साइबर सेल के पास हर दिन ठगी के मामले आ रहे हैं। इनमें से अधिकतर की वजह लालच है।
हद तो यह है कि पढ़े- लिखे लोग भी आसानी से साइबर ठगों के जाल में फंस रहे हैं। शेयर मार्केट में निवेश पर अच्छे मुनाफे का लालच देकर ठगों ने पंजाब नेशनल बैंक से बतौर मैनेजर सेवानिवृत्त एक व्यक्ति से 96.61 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। मामला छह नवंबर का है।
विज्ञापन

सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पीड़ित ने शिकायत में बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक पंचकूला से मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त है। 27 जून को एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम निकिता शर्मा बताया और कहा कि वह प्रीमियर इनवेस्टमेंट फंड लिमिटेड कंपनी में काम करती है। उनकी कंपनी शेयर मार्केट में निवेश करवाती है और अच्छा लाभ निकालकर देती है। कंपनी सेबी से एफपीआई के रूप में रजिस्टर्ड है और कार्यालय मुंबई और मुख्यालय मॉरिशस में है। इस लड़की से निवेश के बारे में करीब एक माह तक व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत चलती रही। उसकी बातों पर विश्वास कर पीड़ित ने सेवानिवृत्ति के बाद मिली राशि शेयर मार्केट में लगाने का फैसला किया। इसके बाद निकिता ने उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में ज्वाइन करवा दिया। इस ग्रुप के एडमिन रोहित कुमार, राजा कुमार और नितिका थे। ये तीनों इस ग्रुप में निवेशकों का निवेश करने के फायदे बताते थे। ग्रुप के माध्यम से एक लिंक भेजकर कुछ जानकारी मांगी। इसके बाद ट्रेडिंग खाता खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगों ने ट्रेडिंग अकाउंट खोला : पीड़ित ने बताया कि शुरुआत में 3 सितंबर को उन्होंने तीन लाख रुपये ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 9 सितंबर को 10 लाख रुपये आरटीजीएस करवाए। इसके बाद आरोपी किसी न किसी बहाने पैसे जमा करवाते रहे। 7 अक्तूबर को कंपनी के मुंबई ऑफिस के पते पर गया तो पता चला वहां कोई ऑफिस ही नहीं है। इसके बाद ठगी का पता चला। जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed