फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Forgery in ration distribution- CM flying raid on ration depot, case filed against two depot holders for fraud in online ration distribution

राशन वितरण में फर्जीवाड़ा- राशन डिपो पर सीएम फ्लाइंग की रेड, ऑनलाइन राशन वितरण में फर्जीवाड़ा करने पर दो डिपो धारकों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Forgery in ration distribution- CM flying raid on ration depot, case filed against two depot holders for fraud in online ration distribution
हिसार। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की जांच में कैमरी रोड स्थित उमेद विहार के दो राशन डिपो में ज्यादा मात्रा में स्टॉक मिला। ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार स्टाक कम होना चाहिए था। खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार की शिकायत पर वार्ड नंबर 17 के दो डिपो धारकों पर आजाद नगर थाना में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फूड सप्लाई इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार के कहा कि सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता अधिकारी एसआई चन्द्रभान, एएसआई सुरेन्द्र सिंह, एचएसी अनिल कुमार व फूड सप्लाई इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, दीपक श्योराण व एएसआई जसबीर के साथ टीम ने कैमरी रोड स्थित उमेद विहार स्थित डिपोधारक सुरेंद्र यादव व महेंद्र यादव के राशन डिपो पर छापामार कार्रवाई की।
विज्ञापन

दस्ते ने पाया कि वर्तमान में महेंद्र यादव की सप्लाई डिपो धारक सुरेंद्र यादव के साथ अटैच है। आरोप है कि मौके पर दोनों डिपो का राशन एक जगह पाया गया। मौके पर डिपो धारक सुरेंद्र व महेंद्र के राशन डिपो के ऑनलाइन रिकार्ड में स्टॉक में आटा 6883 किलोग्राम, गेहूं 5324 किलोग्राम, चीनी 438 किलोग्राम, नमक 265 किलोग्राम पाया गया। हकीकत में मिली खाद्य सामग्री और ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार डिपो पर 807 किलोग्राम आटा ज्यादा और गेंहू 524 किलोग्राम कम पाई गई। एफएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि उपरोक्त रिकॉर्ड के अनुसार राशन विवरण में डिपो धारकों द्वारा अनियमितता व गड़बड़ की गई है। आजाद नगर थाना पुलिस से एफएसआई कृष्ण की शिकायत पर दोनों डिपो धारकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed