फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Forced abortion case: PC-PNDT team will now submit investigation report to CMO

जबरन गर्भपात मामला : पीसी-पीएनडीटी टीम अब सीएमओ को सौंपेगी जांच रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Forced abortion case: PC-PNDT team will now submit investigation report to CMO
हिसार। 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, जबरन गर्भपात और गैर इरादतन हत्या के मामले में पीसी-पीएनडीटी टीम ने अपनी जांच करीबन पूरी कर ली है। अब जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी। इसके बाद सीएमओ अपनी राय देंगे। पीएनडीटी टीम ने 7 अस्पतालों और 2 अल्ट्रासाउंड का रिकॉर्ड एकत्रित किया है। टीम ने अभी तक की जांच में 7 अस्पतालों की कार्य प्रणाली पर संदेह जताया है। वहीं, टीम ने युवती के परिजनों के दोबारा बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


20 मार्च को उपचार के दौरान हुई थी मौत

सदर थाना पुलिस को दिए बयान में पीड़िता के भाई ने बताया था कि 22 फरवरी उनको पता चला की उसकी अविवाहित बहन गर्भवती है। जब इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि अनिल के भांजे इशु ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था, जिससे वह गर्भवती हो गई थी। उसके बाद परिजन लड़की का गर्भपात करवाने पड़ाव चौक के नजदीक एक अस्पताल ले गए। यहां पर चिकित्सक ने गर्भपात करने के लिए 35 हजार रुपये मांगे। आरोप है कि महिला चिकित्सक ने जबरदस्ती गर्भपात का प्रयास किया और तीसरे दिन उपचार होने की बात कहकर छुट्टी दे दी,। 27 फरवरी को अस्पताल में आए तो लड़की को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आजाद नगर में भेज दिया। वहां जाने पर स्टाफ ने अल्ट्रासाऊंड करने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद आजाद नगर के दूसरे अस्पताल में गए तो चिकित्सक ने जांच के बाद बताया कि गर्भपात हुआ ही नहीं। अब ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके बाद 14 मार्च को पड़ाव के उसी अस्पताल में 50 हजार रुपये जमा करवा उपचार शुरू करवाया। चिकित्सक अगले दिन उसे कस्बे के एक अस्पताल में ले गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर 16 मार्च को बहन को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। इसके बाद मामला सामने आया। स्ववास्थ्य विभाग की टीम ने युवती की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में रेफर कराया, जहां उसके पेट से एक भ्रूण निकाला गया और 20 मार्च को उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच लगभग पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - डॉ. प्रभुदयाल, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed