{"_id":"632df7d6281bec10e06b4ae1","slug":"for-the-third-time-in-10-years-rain-exceeded-50-mm-in-a-day-water-logging-disaster-hisar-news-hsr642749538","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 वर्षों में तीसरी बार हुई एक दिन में 50 एमएम पार बारिश, जलभराव से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 वर्षों में तीसरी बार हुई एक दिन में 50 एमएम पार बारिश, जलभराव से आफत
विज्ञापन
हिसार। शहर में शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे तक 53.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। 10 वर्षों में तीसरा बार ऐसा हुआ, जब सितंबर माह के एक दिन में 50 एमएम से ज्यादा बारिश हुई है। इससे पहले वर्ष 2018 में 61.3 एमएम व वर्ष 2013 में 92.2 एमएम बारिश हुई थी। उधर बारिश के कारण दिन के तापमान में जबरदस्त गिरावट आई और यह सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। बारिश के कारण शहर के मुख्य मार्गों के अलावा कॉलोनियों में जलभराव की समस्या आई, जिसके कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वीरवार देर रात से ही शहर में बारिश की गतिविधियां जारी रही। रात भर रुक-रुक हल्की बारिश होती रही। सुबह 5 बजे तेज बारिश हुई। कुछ देर बाद बारिश थम गई। सुबह करीब साढ़े 9 बजे कुछ मिनटों के लिए आसमान थोड़ा साफ हुआ और धूप निकली, लेकिन सुबह 11 बजे फिर से बादल बरसने लगे और शाम 4 बजे तक रुक-रुक बारिश होती रही।
इन इलाकों में हुआ जलभराव
दिल्ली रोड, कैमरी रोड, मिल गेट रोड, औद्योगिक क्षेत्र, सूर्य नगर रोड, अर्बन एस्टेट टू, महाबीर कॉलोनी, सैनियान मोहल्ला, शिव नगर, विनोद नगर, आजाद नगर, सेक्टर 13, सेक्टर 14, नागरिक अस्पताल, हाउसिंग बोर्ड।
विज्ञापन
दिन-रात के तापमान में सिर्फ 3 डिग्री का अंतर
बारिश के कारण दिन का तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा। दिन व रात के तापमान में मात्र 3 डिग्री का अंतर रहा।
सितंबर माह के एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश का आंकड़ा
वर्ष तिथि बारिश (एमएम में)
2022 23 53.7
2021 04 43.6
2020 04 16.6
2019 30 2.6
2018 24 61.3
2017 07 16.4
2016 -- 0.0
2015 27 5.2
2014 05 18.0
2013 22 92.2
इस माह में जिले में सामान्य से 40 प्रतिशत कम बारिश
जिले में इस माह में अभी तक सामान्य से 40 प्रतिशत कम बारिश हुई है। जिले में अभी तक 47.4 एमएम सामान्य बारिश होती है, जबकि अभी तक 19.1 एमएम ही बारिश हुई है। हालांकि अगर पूरे मानसून सीजन की बात करें तो जिले में अभी तक सामान्य से 19 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। एक जून से 23 सितंबर तक जिले में 292.6 एमएम सामान्य बारिश होती है। वहीं अब तक जिले में 349.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
बिजली व्यवस्था रही बाधित
वहीं बारिश के कारण शहर में रात से ही बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। अर्बन एस्टेट टू के कुछ एरिया में रात भर बिजली गायब रही। वहीं हाउसिंग बोर्ड में 14 घंटे तक बिजली बाधित रही।

हिसार राजगढ़ रोड से बारिश के दौरान गुजरते वाहन चालक। संवाद- फोटो : Hisar

हिसार जिला नागरिक अस्पताल में बरसात के बाद भरे पानी से गुजरते लोग संवाद- फोटो : Hisar