फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   For the third time in 10 years in July, the highest temperature in the earth, Hisar temperature reached 42.6 degrees

जुलाई में 10 साल में तीसरी बार सबसे अधिक तपी धरती, 42.6 डिग्री पहुंचा हिसार का तापमान

Fri, 03 Jul 2020 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
For the third time in 10 years in July, the highest temperature in the earth, Hisar temperature reached 42.6 degrees
झुलसा देने वाली गर्मी में हर कोई छाया में राहत पाना चाहता है। इंसान तो इंसान पशु-पक्षी और जानवर भी - फोटो : Hisar
जुलाई में अधिकतम तापमान का वीरवार को छह साल का रिकॉर्ड टूट गया। वीरवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2014 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि 2018 में 10 जुलाई को यह 42.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। वर्ष 2014 में 12 और 13 जुलाई को यह 43.5 डिग्री सेल्सियस था। अगर पिछले 10 वर्ष की बात करें तो जुलाई में यह तीसरा सर्वाधिक तापमान है। वर्ष 2014 से पहले 2012 में चार जुलाई को यह 45 डिग्री और 2009 में आठ जुलाई को 44.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। अगर जुलाई में अधिकतम तापमान के ओवरऑल रिकार्ड को देखें तो यह 13 जुलाई 1947 को 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इस बार अच्छी बारिश की संभावना, 2003 में हुई थी 407 एमएम
मौसम विभाग के अनुसार इस बार जिले में मानसून की अच्छी बारिश की संभावना है। मानसूनी हवाओं के कारण चार से छह जुलाई के बीच भी अच्छी बारिश के आसार हैं। उम्मीद है इस बार पूरे जुलाई में अच्छी बारिश होगी। अगर हम पिछले 10 वर्षों में जुलाई में हुई बारिश की बात करें तो पिछले 10 वर्षों में जुलाई 2016 में सबसे अधिक 241 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड जुलाई 2003 का 407 एमएम बारिश का है। वहीं, 2018 में 103.8 एमएम बारिश हुई थी।
विज्ञापन

दिनभर धूप और उमस ने किया परेशान
दिनभर कड़ी धूप और उमस ने वीरवार को भी लोगों को खूब परेशान किया। सुबह से निकली कड़ी धूप के कारण अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 42.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कड़ी धूप के साथ ही उमस ने भी लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय आर्द्रता 63 प्रतिशत मापी गई। वहीं, न्यूनतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज रात मानसूनी हवाओं के कारण मौसम बदलेगा और चार से छह जुलाई के बीच अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed