फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   For the first time this season, the mercury dipped below zero, with Bawal recording a minimum temperature of minus 1.5 degrees Celsius.

Hisar News: इस सीजन में पहली बार शून्य से नीचे पहुंचा पारा, बावल में माइनस 1.5 डिग्री दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
For the first time this season, the mercury dipped below zero, with Bawal recording a minimum temperature of minus 1.5 degrees Celsius.
सुबह धुंध के समय दिल्ली रोड से लाइट लाइट जलाकर गुजरते वाहन चालक। 
हिसार। प्रदेश में इस सीजन में पहली बार रात का तापमान शून्य से दर्ज किया गया। रेवाड़ी के बावल में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि 19 जनवरी को सक्रिय होने वाले एक पश्चिमी विक्षोभ से बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी बर्फीली सर्द हवाओं ने हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर कहर बरपाया हुआ है। बर्फीली हवाओं से अधिकतर स्थानों पर रात के तापमान 5 डिग्री से नीचे पहुंच गए हैं। यही नहीं रेवाड़ी के बावल के तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री रहा, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम है। बावल में एचएयू का कृषि विज्ञान केंद्र है, जहां यह तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री रहा। इस वजह से शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर की स्थिति के साथ पाला जमने की गतिविधियां भी देखने को मिल रही हैं। वहीं दिन के तापमान भी सामान्य से नीचे बने हुए हैं।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
भारतीय मौसम विभाग ने 13 जनवरी को शीत लहर से गंभीर शीतलहर और पाला जमने के लिए भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर जिलों के लिए रेड अलर्ट जबकि सघन कोहरा व शीत लहर के लिए सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक, जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व नूंह के लिए ऑरेंज अलर्ट और कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर व पंचकूला जिलों में सघन कोहरा के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 15 जनवरी तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली पर हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सिलसिला जारी रहेगा। 15 जनवरी रात को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 16 व 17 जनवरी के दौरान आंशिक रूप से बादल छाएंगे और तापमान में उतार चढ़ाव आएगा। हालांकि इसके बाद एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ 19 जनवरी को सक्रिय होने से 19 से 22 जनवरी के दौरान बिखराव वाली बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहा न्यूनतम तापमान
बावल-माइनस 1.5
अंबाला-4.5
हिसारा-2.6
करनाल-3.5
नारनौल-1.2
रोहतक-3.2
भिवानी-1.5
गुरुग्राम-0.6
जींद-3.5
नूंह-7.2
सिरसा-1.7
सोनीपत-1.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed