फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   For the first time, shadow smog visibility reduced by one kilometer

Hisar News: पहली बार छाया स्मॉग दृश्यता एक किलोमीटर से हुई कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
For the first time, shadow smog visibility reduced by one kilometer
हिसार। शहर में बुधवार को धुएं के साथ धुंध (स्मॉग) इस बार पहली बार नजर आया। इस कारण से दृश्यता घटकर एक किलोमीटर से भी कम रही। वहीं तीसरे दिन लगातार एक्यूआई में बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 367 पर पहुंच गया। बुधवार को जिले में 3 जगहों पर पराली में आग लगाई गई। 15 सितंबर से 5 नवंबर तक जिले में पराली जलाने के 89 मामले सामने आ चुके हैं। बता दें कि पिछले वर्ष पूरे सीजन में जिले में पराली जलाने की 116 घटनाएं हुईं थी।
विज्ञापन

बुधवार दिन की शुरुआत स्मॉग (धुंध व धुआं) से हुई। इस दौरान हल्के बादल भी छाए रहे। इस कारण से सुबह ठंड का अहसास हुआ। दिन चढ़ने के साथ-साथ धुंध छंटने लगी। दोपहर बाद धूप ने दर्शन दिए, जिससे मौसम में गर्माहट आई। हालांकि दिन ढलने के बाद फिर से ठंड महसूस होने लगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे रहा।
विज्ञापन

उधर, शहर में प्रदूषण के स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 367 दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को यह 357 व सोमवार को 303 था। बता दें कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को 0-50 के बीच बेहतर, 51-100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच सामान्य, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ गुजर गया है। अब हवाओं की दिशा बदलकर उत्तरी हो गई, जिस कारण दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि 16 व 19 नवंबर को एक बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। मगर कमजोर श्रेणी के होने के कारण मैदानी क्षेत्रों पर इनका असर नहीं होगा। इस दौरान सिर्फ हल्के बादल छाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article