फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Food Safety Department raided three places including a restaurant and took five samples

Hisar News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने रेस्टोरेंट सहित तीन जगह मारे छापे, पांच सैंपल लिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Food Safety Department raided three places including a restaurant and took five samples
रेस्टोरेंट से सैंपल भरते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के कर्मचारी
हांसी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में एक रेस्टोरेंट सहित तीन ठिकानों पर छापा मारकर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। टमाटर सॉस, पनीर सहित पांच खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। शिकायत के आधार पर विभाग ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


उमरा गेट से बड़सी रोड पर एक रेस्टोरेंट, तिकोना पार्क के पास एक डेयरी व सैनिक पब्लिक स्कूल के पास एक तेल की फैक्टरी से सैंपल लिया। छापा एफएसओ डॉ. पवन चहल के नेतृत्व में मारा गया। तीनों प्रतिष्ठानों के लाइसेंस की भी जांच की गई। डॉ. पवन चहल ने जानकारी देते हुए बताया की उन्हें सूचना मिली थी की ड्रैगन हट टम्मी फुल के नाम से एक रेस्टोरेंट में निम्न स्तर के खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है और यहां पर खाना बनाने की रसोई भी साफ सुथरी नहीं है। इस पर उन्होंने छापा मारा। इस दौरान रसोई का भी निरीक्षण किया। यहां से टमाटर सॉस व पनीर के सैंपल लिए। डॉ. पवन ने बताया कि रसोई की हालत ठीक मिली है। इसके अलावा डेयरी से घी व दही के सैंपल लिए गए हैं। सरसों की तेल फैक्टरी से तेल के सैंपल लिए। जांच के लिए सैंपल को लैब में भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed