फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Following traffic laws is necessary to save life: ASI

ट्रैफिक कानूनों का पालन करना जीवन की रक्षा के लिए जरूरी : एएसआई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Following traffic laws is necessary to save life: ASI
हिसार। दयानंद महाविद्यालय में स्थायी भविष्य के लिए युवा विषय पर सात दिवसीय एनएसएस कैंप के तीसरे दिन की शुरुआत प्रार्थना और योगा के साथ हुई, जिसके बाद स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी से अवगत करवाने के लिए मुख्यवक्ता के तौर पर ट्रैफिक पुलिस हिसार से एएसआई विजेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक हादसे हमारी गलती की वजह से होते हैं, इसलिए हमें यातायात संबंधी साधनों का प्रयोग करते समय यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

मोबाइल का उपयोग करते समय वाहन न चलाएं। इसके अलावा साइबर थाना हिसार से साइबर जांच प्रभारी नरेश कुमार पहुंचे। उन्होंने बताया कि अगर आपके साथ साइबर क्राइम होता है तो आप साइबर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1930 और सीईआईआर पोर्टल पर पुलिस से मदद ले सकते हैं। शिविर में मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर रितिका, द्वितीय स्थान प्रीति, तृतीय स्थान पर वंशिका रही। इसके अलावा बुधवार को हुई स्लोगन लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में निर्णायक के तौर पर डॉ. सुरुचि शर्मा और डॉ. आदित्य कुमार पहुंचे। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अन्नु, द्वितीय स्थान पर प्राची, तृतीय स्थान पर अंकिता और पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान पर रितिका, द्वितीय स्थान पर गरिमा, तृतीय स्थान पर रिशिता रही। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंद्रजीत सिंह, चेतन शर्मा, डाॅ. छवि मंगला मौजूद रहें। निर्णायक मण्डल की भूमिका महाविद्यालय के शिक्षकगण डॉ. वलेरिया सेठी तथा प्रो. मंजू शर्मा ने निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed