फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fog stopped the speed: many trains including Gorakhdham, Kisan Express, Rewari-Bathinda reached late

कोहरे ने रोकी रफ्तार : गोरखधाम, किसान एक्सप्रेस, रेवाड़ी-बठिंडा सहित कई ट्रेनें पहुंचीं लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fog stopped the speed: many trains including Gorakhdham, Kisan Express, Rewari-Bathinda reached late
शुक्रवार की सुबह कोहरे के बीच गुजरते वाहन। - फोटो : Hisar
हिसार। कोहरे ने शुक्रवार को ट्रेनों की रफ्तार रोक दी। ऐसे में कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट पहुंचीं। इस दौरान जहां एक ओर यात्री ठंड में ठिठुरते नजर आए, वहीं ट्रेनें लेट पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर सुनील ने बताया कि कोहरे के कारण गोरखधाम एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से सुबह 11:00 बजे पहुंची। इसी प्रकार किसान एक्सप्रेस 50 मिनट की देरी से सुबह 8:55 बजे हिसार पहुंची। लुधियाना-सिरसा वाया हिसार ट्रेन 20 मिनट की देरी से सुबह 8:55 बजे पहुंची। रेवाड़ी-बठिंडा 20 मिनट की देरी से सुबह 8:15 बजे आई। वहीं दोपहर को रेवाड़ी-बठिंडा वाया हिसार जाने वाली ट्रेन भी 15 मिनट की देरी से दोपहर 12:50 बजे पहुंची।
विज्ञापन

उधर, बसों पर नहीं लगी अब तक फॉग लाइटें
उधर, धुंध से निपटने के लिए रोडवेज की तैयारियां अधूरी हैं। अब तक बसों पर फॉग लाइटें तक नहीं लगी हैं। हर साल कोहरे के कारण रोडवज बसें हादसे का शिकार होती हैं। बावजूद अब तक रोडवेज अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। वहीं 10 दिन पहले रोडवेज अधिकारियों ने कहा था कि एक सप्ताह के अंदर सभी बसों पर फॉग लाइटें लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज चालकों के लिए जल्द लगेगा कैंप
रोडवेज चालकों के लिए जल्द ही रोडवेज परिसर में आंखों का कैंप लगाया जाएगा, ताकि बसों को चलाने में कोई परेशानी न हो। कैंप लगाने के लिए सीएम को पत्र लिखा जाएगा। वहीं कोहरे को देखते हुए चालकों को हिदायतें दी जा चुकी है कि वह बस को आराम से चलाएं। किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें। यदि रास्ते में ज्यादा कोहरा है तो वह बस को साइड में खड़ी कर दे। रास्ता साफ दिखने पर ही बस चलाएं।

फॉग लाइटें मंगवाई हैं
दिल्ली से फॉग लाइटें मंगवाई गई हैं, लेकिन अभी तक नहीं पहुंची हैं। सोमवार या फिर मंगलवार तक लाइटें पहुंच जाएंगी। लाइटें पहुंचते ही बसों पर लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
- अनिल चौपड़ा, कार्यकारी टीएम, हिसार डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed