{"_id":"560f7016c9b1eb3c2178050bb832df5c","slug":"fog-not-came-still-train-getting-late-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध ने दस्तक दी ही नहीं, फिर भी रेलगाड़ियां लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध ने दस्तक दी ही नहीं, फिर भी रेलगाड़ियां लेट
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध आने से पहले ही रेलगाड़ियों के आगमन में देरी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह और शाम के समय चलने वाली अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से आधे से एक घंटे की देरी से पहुंच रही है। ना रात को यात्री समय पर घर पहुंच पा रहे हैं और ना ही सुबह समय पर कार्यालय आ पाते हैं। अक्सर धुंध बढ़ने पर ट्रेनों की आवाजाही में विलंब होता है, मगर बिना धुंध ही गाड़ियों की लेटलतीफी से यात्रियों में रोष बना हुआ है। खासकर मालगाड़ी को पहले निकालने के चक्कर में सवारी गाड़ी को रोक दिया जाता है। वहीं चरखीदादरी और झाड़ली के बीच सुबह हिसार से रेवाड़ी को जाने वाली यात्री रेलगाड़ी के इंजन में आग लगने से भी रूट प्रभावित हुआ। इस रेलवे मार्ग से हिसार और रेवाड़ी जाने वाली तमाम रेलगाड़ियों के संचालन में भी देरी हुई।
सिरसा एक्सप्रेस हर रोज आ रही एक घंटे देरी से
सुबह सिरसा से चलकर नई दिल्ली की ओर जाने वाली सिरसा एक्सप्रेस वापसी के समय हर रोज देरी से आ रही है। इस ट्रेन का रात को हिसार पहुंचने का समय 10 बजकर 50 मिनट का है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से तो ट्रेन आधे से लेकर डेढ़ घंटे तक लेट आती है। जिसके चलते आदमपुर, भट्टू और सिरसा की ओर जाने वाली यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। जो यात्री सवा 11 बजे तक आदमपुर पहुंचना हो, उसे देर रात 1 बजे घर पहुंचना पड़ता है।
किसान एक्सप्रेस भी हो रही लेट
सुबह बठिंडा से चलकर नई दिल्ली जाने वाली किसान एक्सप्रेस ट्रेन भी दस मिनट से लेकर एक घंटा तक देरी से चलती है। जिस वजह से यात्री निर्धारित समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं। यही हाल अन्य पैसेंजर गाड़ियों का भी है। हर रोज ट्रेन की लेटलतीफी के कारण सबसे ज्यादा दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। यात्री हुक्मसिंह, दीक्षांत, पवन कुमार, सन्नी ने बताया कि वो काफी सालों से हिसार और आदमपुर-भट्टू के बीच यात्रा करते हैं। इन सालों में सिरसा एक्सप्रेस अधिकतर बार निर्धारित समय से देरी से ही आ रही है। बहुत कम मौके होते हैं, जब यह ट्रेन रात को निर्धारित समय 10 बजकर 50 मिनट पर आई हो।
विज्ञापन
वर्जन
किसी भी गाड़ी के लेट होने के पीछे कोई कारण होता है। बिना कारण गाड़ी को नहीं रोका जा सकता है। बाकी आप कार्यालय में आकर पूछेंगे तभी सारी जानकारी दे पाऊंगा।
निहाल सिंह, अधीक्षक, हिसार रेलवे स्टेशन