{"_id":"693d98be7a5b1c023909faad","slug":"fog-in-haryana-weather-news-update-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: प्रदेश में कोहरे की दस्तक से बढ़ी ठंड, विजिबिलिटी हुई कम, वाहन चालक बरतें सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: प्रदेश में कोहरे की दस्तक से बढ़ी ठंड, विजिबिलिटी हुई कम, वाहन चालक बरतें सावधानी
Sat, 13 Dec 2025 10:18 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:18 PM IST
सार
हरियाणा में कोहरा पड़ने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद और सोनीपत जिलों में गहरी धुंध का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
हिसार में छाया कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में सर्दी के साथ कोहरे ने दस्तक दे दी है। रविवार तड़के प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद सहित अन्य जिलों में विजिबिलिटी 30 से 75 मीटर तक रिकॉर्ड की गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका बनी रही।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद और सोनीपत जिलों में गहरी धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रविवार को भी सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बताया कि 16 दिसंबर से एक बार फिर उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों के अनुसार लगातार ठंडी हवाओं और नमी के कारण आगामी दिनों में कोहरे की तीव्रता और बढ़ सकती है। सुबह और रात के समय दृश्यता और कम होने से सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।