{"_id":"61b0ff4a3119d05a2a327c0d","slug":"five-teams-formed-to-investigate-the-coaching-center-operator-s-murder-hisar-news-hsr6189148185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटर संचालक हत्याकांड की जांच के लिए पांच टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग सेंटर संचालक हत्याकांड की जांच के लिए पांच टीम गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। ऐलनाबाद में कोचिंग सेंटर चलाने वाले युवक की हत्या मामले में पुलिस गहनता से जांच में जुट गई है। एसपी ने मामला ट्रेस करने के लिए विशेष निर्देश दिए और जांच के लिए पांच टीमों का गठन करके फील्ड में उतारा है। अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है और सुबूत ढूंढे जा रहे हैं। एसपी का दावा है कि जल्द मामले का खुलासा करेंगे।
सोमवार देर रात ऐलनाबाद के गांव तलवाड़ा के पास बाइक सवार कोचिंग सेंटर संचालक की गोलियों से भूनकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। मामले की जांच के लिए पांच टीमों का गठन कर दिया है। दो सीआईए की टीम को जिम्मेदारी दी गई है, एक डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन हुआ है, जबकि एसएचओ की टीम के अलावा साइबर क्राइम की टीम भी अपना काम कर रही है। पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी है। बुधवार को सभी टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर और हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। जहां एक ओर कोचिंग सेंटर के आसपास के एरिया में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है वहीं दूसरी ओर फोन कॉल को लेकर भी पुलिस की नजर है। इसके अलावा कोचिंग सेंटर पर आने जाने वालों और मृतक पंजाब सिंह के संपर्क में रहने वालों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।
ये है मामला
ऐलनाबाद में कोचिंग सेंटर चलाने वाले पंजाब सिंह पर सोमवार देर शाम को घर जाते समय अज्ञात बाइक और कार सवारों ने गोलियों से हमला कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बयान में मृतक के पिता ने आरोप लगाए कि पंजाब सिंह की पत्नी के साथ विवाद चल रहा था और तलाक को लेकर पंचायतें भी हो चुकी थी। उन्होंने पंजाब सिंह के ससुरालजनों पर हत्या के आरोप लगाए। पुलिस ने मृतक की पत्नी, ससुर सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हम नजदीक हैं, जल्द करेंगे ट्रेस : एसपी
इस मामले में पुलिस गंभीरता से काम कर रही है। जांच के लिए 5 टीमों का गठन किया गया है। दो सीआईए, एक डीएसपी और एसएचओ के अलावा साइबर क्राइम की टीम को भी जांच के लिए कहा गया है। हम इस मामले के काफी नजदीक हैं और हर एंगल से पुलिस जांच कर रही है। जल्द खुलासा करेंगे।
डॉ. अर्पित जैन, एसपी, सिरसा।