{"_id":"62f7f569914fc2433b12db76","slug":"five-lakh-ransom-sought-from-bike-showroom-owner-police-engaged-in-investigation-hisar-news-hsr6391353133","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक शोरूम के मालक से मांगी पांच लाख रुपये की फरौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक शोरूम के मालक से मांगी पांच लाख रुपये की फरौती
विज्ञापन
हांसी। एक बाइक शोरूम के मालिक से व्हाट्सएप कॉल व मैसेज भेजकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार एक माह पूर्व हिसार रोड पर पीरबाबा की मजार के पास सुनील जैन ने बाइक एजेंसी का शोरूम खोला है। इस मामले की जानकारी देते हुए व्यापारी नेता प्रवीण तायल ने बताया कि सुनील के मोबाइल पर शनिवार को सुबह 6:10 बजे मैजेस आया, जिसमें पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी की बात लिखी है। मोबाइल पर करीब 20 से 25 बार मैसेज आए हैं। रंगदारी मांगने वाले ने अपने आप को कनाडा का बताते हुआ अपना संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया है। शोरूम मालिक ने जब इन मैसेज का जवाब नहीं दिया तो फिर वाट्सएप कॉल कर ढाई लाख रुपये खाते में डालने व बाकी की रकम बाद में लेने की बात कही। रंगदारी मांगने वाले ने अपना एसबीआई खाता नंबर भी भेजा है। सुनील ने इसकी सूचना पुलिस की दी तो प्रशासन ने शोरूम के बाहर पुलिस टीम तैनात कर दी।
वर्जन
मामला दर्ज कर लिया है। सुरक्षा के लिहाज से पीसीआर की ड्यूटी लगा दी गई है।
- नितिका गहलोत, एसपी, हांसी