फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Five incidents of snatching in four days

Hisar News: चार दिन में छीनाझपटी की पांच वारदात, किसी का नहीं हो सका खुलासा

Sun, 08 Dec 2024 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 08 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Five incidents of snatching in four days
हिसार। शहर में बीते चार दिन में छीनाझपटी की पांच वारदात हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक एक भी वारदात को नहीं सुलझा पाई है। पिछले छह माह में एक दर्जन के करीब चेन छीनने की घटनाएं होने के बावजूद पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तीन बदमाशों ने मॉडल टाउन और रायपुर रोड रेलवे फाटक के पास दो व्यक्तियों से नकदी और मोबाइल फोन छीने। इसके अलावा वीरवार को सेक्टर-15 में बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला का पर्स छीना था।
विज्ञापन

सामान लेने के लिए मॉडल टाउन जा रहा था : अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से मध्यप्रदेश के दमोह के रहने वाले गोबिंद ने बताया कि वह सेक्टर 9-11 की झुग्गी झोपड़ी में रहता है और मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार शाम को सवा सात बजे सेक्टर 9-11 से घर का सामान खरीदने के लिए मॉडल टाउन जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब मॉडल टाउन की एक गली में पहुंचा तो बाइक पर तीन युवक आए। बाइक सवार युवकों ने मोबाइल और एक हजार की नकदी छीन ली और मौके से फरार हो गए।
दवा लेकर लौट रहा था : शिकायत में ढंढूर गांव के रहने वालेे जयप्रकाश ने बताया कि वह 6 दिसंबर की शाम साढ़े पांच बजे पिता की दवा लेने के लिए सातरोड गांव गया था। वहां से दवा लेकर वापस आ रहा था। जब रायपुर मार्ग पर रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो शौच के लिए झाड़ियों में चला गया। वहां तीन युवक आए और धमकाना शुरू कर दिया। जब विरोध किया तो मारपीट करने लगे। फिर जेब से 1500 रुपये, मोबाइल और जैकेट छीन ली।

वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। दो युवकों की उम्र 30 साल के आसपास है। तीसरे की उम्र 45 साल के आसपास है। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed