फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Five died in truck and car collision in Hisar of Haryana

हरियाणा में बड़ा हादसा: ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 20 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से दो भाइयों समेत पांच की मौत

Sun, 26 May 2024 06:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 26 May 2024 06:41 PM IST
सार

गाड़ी सवार हांसी के ढाणा कलां से बठिंडा के मोड मंडी जा रहे थे। हिसार में दिल्ली बाईपास पर सेक्टर 27-28 मोड़ के पास दुर्घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चार लोग घायल हैं।

विज्ञापन
Five died in truck and car collision in Hisar of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के हिसार में दिल्ली बाईपास पर सेक्टर 27-28 के मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सड़क किनारे 20 फुट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में एसयूवी कार में सवार दो भाइयों समेत पांच लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


मरने वालों में सिरसा निवासी 40 वर्षीय सतपाल, कालांवाली निवासी रवि, पंजाब के बठिंडा मोड मंडी निवासी 50 वर्षीय बग्गा सिंह, 48 वर्षीय रणजीत सिंह और 54 वर्षीय मधुबाला शामिल हैं। पांचों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। हादसे में जख्मी गीतू, उसके बेटा हार्दिक, रणजीत के बेटे तरसेम सिंह और डिंपल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब के बठिंडा के पास मोडमंडी निवासी बग्गा सिंह अपने बेटी के लिए लड़का देखने हांसी खंड के गांव ढाणा कलां आए थे। उनके साथ उनकी पत्नी मधुबाला, छोटा भाई रणजीत सिंह, उसका बेटा तरसेम सिंह, रणजीत का साला सिरसा निवासी सतपाल, उनकी पत्नी गीतू, आठ साल का बेटा हार्दिक, बग्गा के पड़ोस में रहने वाली डिंपल और उसका भाई कालांवाली निवासी रवि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांसी से लड़का देखने के बाद कार में सवार होकर वापस सिरसा की तरफ जा रहे थे। जब वे दिल्ली बाईपास पर सेक्टर 27-28 के मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में बग्गा सिंह, रणजीत, सतपाल, मधुबाला व रवि की मौत हो गई।
 
मामले की जांच की जा रही है। शवों को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। - सुरेश कुमार, सदर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed