फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Five accused of murder and attempt to murder caught in an encounter with police in Rajasthan

राजस्थान में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ में पांच आरोपी पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Five accused of murder and attempt to murder caught in an encounter with police in Rajasthan
हांसी। पुलिस द्वारा पकड़े गए हत्या और हत्या प्रयास के आरोपी। - फोटो : Hisar
हांसी। न्यू आदर्श कॉलोनी में वीरवार सुबह सास-बहू की हत्या और शुक्रवार सुबह पटेल नगर में डेयरी संचालक सुरजीत को गोली मारने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है। वारदात के बाद आरोपी राजस्थान की ओर फरार हो गए थे। राजस्थान के नीमराणा में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक आरोपी गज्जू के पैर में गोली लगी। वहीं आरोपी सचिन के सिर में चोट लगी। इसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान हांसी के मोनू उर्फ रोमियो, सचिन, अमरजीत, रिंकू सैनीपुरा और गज्जू नीमराणा राजस्थान के रूप में हुई। आरोपियों से छह पिस्तौल, कारतूस व लूटी गई कार बरामद कर ली है। पुलिस आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन

पत्रकारवार्ता में एसपी नितिका गहलोत ने बताया कि हांसी की सीआईए वन, सीआईए टू व साइबर सेल की टीम ने पांच आरोपियों को राजस्थान के नीमराणा से पकड़ा है। आरोपियों ने 4 अगस्त को न्यू आदर्श कॉलोनी निवासी वकील बंटी के घर में घुसकर उसकी मां गीता और पत्नी सुप्रिया की हत्या की और काले रंग की पोलो कार लेकर फरार हो गए थे। वहीं शुक्रवार सुबह डेयरी संचालक सुरजीत उर्फ कालू के पैरों में गोली मारी थी। सीआईए वन इंचार्ज विजय तंवर व सीआईए टू इंचार्ज विकास कुमार की टीम में शामिल मुख्य सिपाही सुरेंद्र, कृष्ण, सज्जन कुमार व साइबर सेल के साथ में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को नीमराणा से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पहले पकड़े जाने के डर से पुलिस पर फायरिंग की। इसके जवाब में हांसी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed