फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Five accused including BJP leader sent to jail in Arms Act case

आर्म्स एक्ट मामले में भाजपा नेता समेत पांच आरोपी जेल भेजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Five accused including BJP leader sent to jail in Arms Act case
हिसार। आर्म्स एक्ट मामले में भाजपा के पंचायती प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक कवलजीत कुंडू सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पांचों आरोपियों को मंगलवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले के संबंध में 12 नवंबर को कृष्णा नगर निवासी ऋषभ राज की शिकायत पर अर्बन एस्टेट थाने में कवलजीत कुंडू, दलजीत सिसाय, राकेश उर्फ राका बिश्नोई, राजेश शर्मा व 12 अन्य के खिलाफ आर्म्स एक्ट, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

शिकायत में ऋषभ राज ने बताया था कि कृष्णा नगर में एक प्लॉट उसकी माता कमलेश देवी के नाम है और उस प्लॉट की रजिस्ट्री किसी तरह से कवलजीत की पत्नी मंजू ने करवा रखी है। उनका अदालत में केस विचाराधीन है। आरोप था कि 12 नवंबर की शाम करीब सवा चार बजे आरोपी कवलजीत कुंडू, दलजीत, राकेश व राजेश शर्मा और करीब 12 अन्य उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने हथियार के बल पर उसे प्लॉट खाली करने व परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed