फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   First they kidnapped me and asked for five lakh rupees. When I said it was too much, he said, you will have to give me one lakh.

Hisar News: पहले अगवा कर पांच लाख रुपये मांगे, मैंने कहा ज्यादा हैं तो बोले - एक लाख तो देने पड़ेंगे

Mon, 28 Jul 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 28 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
First they kidnapped me and asked for five lakh rupees. When I said it was too much, he said, you will have to give me one lakh.
रवि, पीड़ित
हिसार। पहले अगवा कर पांच लाख रुपये मांगे और जब मैंने कहा ज्यादा हैं तो आरोपी बोले कि एक लाख रुपये तो देने पड़ेंगे। यह खुलासा बदमाशों के चंगुल से निकले पटेल नगर निवासी रवि ने अमर उजाला से बातचीत में किया।
विज्ञापन

रवि ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे वह अपने बेटे के साथ सब्जी मंडी से आ रहा था। उसी दौरान मेरे सामने एक स्विफ्ट गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने मुझसे कहा कि उससे मुझसे कुछ काम है। एक बार गाड़ी में बैठ जाओ। इस पर मैंने अपने लड़के को पास में एक दुकान में बैठा दिया। इसके बाद जैसे ही मैं कार में बैठा तो उन्होंने गाड़ी चला दी।
विज्ञापन

उन्हें टोका तो उन्होंने कहा कि चुपचाप गाड़ी में बैठे रहो। आरोपी मुझे राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले में कहीं जंगल में ले गए। उन्होंने मुझसे 5 लाख रुपये मांगे तो मैंने असमर्थता जाहिर कर दी। आरोपियों ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि तुम्हारे पास खूब पैसा है। इस पर मैंने कहा कि आपको गलत जानकारी मिली है। यह सुनकर आरोपियों ने कहा कि कम से कम एक लाख रुपये देने पड़ेंगे। इस पर मैंने घर वालों को फोन कर एक लाख रुपये भिजवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने अपने में से एक व्यक्ति को यह राशि लेने के लिए भेज दिया लेकिन उसे पुलिस वालों ने पकड़ लिया। यह बात अन्य आरोपियों को भी पता चल गई थी। मगर किसी तरह से उन्हें यह विश्वास दिलवाया गया कि उनके व्यक्ति को पैसे मिल गए हैं और वह सुरक्षित है। इसके बाद आरोपियों ने उसे छोड़ दिया। वहीं पीएलए चौकी के प्रभारी एएसआई सुभाष ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लिया है। उन्हें 30 जुलाई को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले का कोई मास्टरमाइंड भी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

अदालत पेश कर रिमांड पर लिया
पटेल नगर निवासी रवि को अगवा कर फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से सभी को 29 जुलाई तक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब इन्हें 30 जुलाई को अदालत में पेश करेगी। उधर, पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed