फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Firing in hisar, two dead, three people injured

युवक के सिर पर खून हुआ सवार, पत्नी, भाई-भतीजी को मारी गोली, दो की मौत, तीन घायल

Fri, 15 Nov 2019 10:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 15 Nov 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
Firing in hisar, two dead, three people injured
घटना के बाद कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उप मंडल के गांव पेटवाड़ में गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। गुस्साए युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले पत्नी और फिर बीच-बचाव के लिए आए परिवार के अन्य सदस्यों पर फायरिंग कर दी। इस घटना में आरोपी युवक अनिल की भतीजी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


आरोपी अनिल भी भागते समय दीवार से टकराया और सिर में चोट लगने व अधिक खून बहने के कारण उसकी भी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां अनिल और उसकी भतीजी पूजा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अनिल के शव का पोस्टमार्टम हांसी नागरिक अस्पताल में और पूजा के शव का हिसार नागरिक अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में पेटवाड़ निवासी पुनीत पुत्री रमेश ने बताया कि उसका 38 वर्षीय चाचा अनिल पुत्र जिले सिंह गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसकी चाची सुमन के साथ झगड़ा कर रहा था। इसी कारण उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से सुमन पर गोली चला दी, जो सुमन के कंधे पर लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर उसका पिता रमेश अनिल के घर पहुंचा तो उसने उस पर भी गोली चला दी, जो उसके कंधे में लगी। घायलावस्था में उसका पिता अपने घर की तरफ दौड़ा। आरोपी अनिल अपनी रिवॉल्वर लेकर रमेश के पीछे-पीछे उनके घर तक पहुंच गया। डर के मारे पुनीत ने दरवाजा बंद करना चाहा तो अनिल ने पुनीत पर भी गोली चला दी, जो उसके कंधे को छूकर निकल गई।

उसके बाद उसने दूसरा फायर कर दिया, जो उसके पीछे खड़ी उसकी बड़ी बहन पूजा को लगा। गोली पूजा की छाती में लगी और वह वहीं गिर गई। पूजा मिर्चपुर के पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत थी। इसके बाद भी अनिल का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने और गोली दागने का प्रयास किया, लेकिन गोलियां खत्म होने से फायर नहीं हो सका।

अनिल के सिर पर था खून सवार
अनिल के सिर पर इस कदर खून सवार था कि रिवॉल्वर की गोलियां खत्म होने के बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और घर जाकर दूसरी 312 बोर की बंदूक उठा लाया। पुनीत के अनुसार उसकी मां शांति और उसके छोटे भाई अमन ने अनिल की बंदूक पकड़ ली। इसके बाद वह वहां से भागने लगा तो उसका सिर दीवार से टकरा गया और जमीन पर गिर गया।

घायल अनिल की पत्नी सुमन, रमेश, पूजा व पुनीत को इलाज के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने पूजा को मृत घोषित कर दिया और रमेश, पुनीत व सुमन का इलाज चल रहा है। अनिल को हांसी ले जाया गया, जहां अधिक खून बहने के कारण चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

एसएफएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलने पर नारनौंद डीएसपी जोगेंद्र राठी और एसएचओ दलबीर सिंह पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। एसएफएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और आसपास के लोगों के बयान भी लिए गए। पुलिस ने अनिल के शव का पोस्टमार्टम हांसी के नागरिक अस्पताल में कराया, जबकि पूजा के शव का पोस्टमार्टम हिसार के नागरिक अस्पताल में कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने पुनीत के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फायरिंग में दो लोगों की मौत हुई है और तीन घायलों का हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल घायल पुनीत के बयान पर मृतक अनिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मौके से 10 खोल बरामद हुए हैं और दो मिस फायर हुए हैं। - जोगेंद्र राठी, डीएसपी, नारनौंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed