{"_id":"6877f671e8941f377d03fb47","slug":"fire-brigade-employees-placed-their-demands-before-the-director-general-of-fire-services-hisar-news-c-21-hsr1020-668385-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अग्निश्मन सेवा के महानिदेशक के समक्ष फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने रखी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अग्निश्मन सेवा के महानिदेशक के समक्ष फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने रखी मांगें
Thu, 17 Jul 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
हांसी। फायर ब्रिगेड कर्मचारी संघ की अग्निशमन सेवा के महानिदेशक शेखर विद्यार्थी के साथ बैठक हुई। बैठक में संघ ने कर्मचारियों की मांगें उनके समक्ष रखी। महानिदेशक ने उन्हें मांगे जल्दी पूरी करवाने का आश्वासन दिया।
बैठक में राज्य प्रधान संदीप सिंघवा, महासचिव रमेश भढ़ाना, संजू बामल व देवेंदर जींद ने महानिदेशक को बताया कि वर्ष 2018 के समझौते के अनुसार योग्यता पूरी करने वाले पे-रोल व एचकेआरएन के फायर कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर के पदों पर मर्ज किया जाए। जॉब सिक्योरिटी एक्ट 2024 के अनुसार फायर के कच्चे कर्मचारियों की 58 वर्ष की जॉब सुरक्षा का पत्र जारी करने, फायर के सभी कर्मचारियों की पुलिस विभाग की तर्ज पर 5 हजार रुपये जोखिम भत्ता व धुलाई भत्ता देने, फायर के सभी कर्मचारियों को मेडीकल सुविधा कैशलेस देने, कर्मचारियों को पुलिस विभाग की तर्ज पर वर्ष में 13 वेतन देने, कच्चे कर्मचारियों की रिटायर होने पर व ड्यूटी दौरान हादसा होने पर 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। साथ ही नियमित कर्मचारियों की बिना शर्त के एसीपी का लाभ दिया, कच्चे कर्मचारियों का पिछले चार वर्ष से रुकी वेतन वृद्धि को बढ़ाने, जीवन सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने व पुलिस विभाग की तर्ज पर बस पास की सुविधा दिए जाने की मांग की।