{"_id":"695d5c702079d9c43b018e5e","slug":"fir-registered-on-charge-of-cheating-rs-1767-lakh-by-luring-with-company-shares-hisar-news-c-21-hsr1020-785336-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कंपनी में हिस्सेदारी का झांसा देकर 17.67 लाख रुपये ऐंठने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कंपनी में हिस्सेदारी का झांसा देकर 17.67 लाख रुपये ऐंठने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बास। तीन साल पहले कंपनी में साझेदारी का झांसा देकर 17.67 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। गांव माजरा निवासी राजबीर सिंह की शिकायत पर सोमवार को अब थाना नारनौंद में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत समेत अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गांव माजरा निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में गांव बरवाला निवासी कुलदीप सिंह और गांव कालीरावण निवासी लीला उर्फ कृष्ण ने उन्हें एल पे इन्फो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी में हिस्सेदार बनने का झांसा दिया। राजबीर के मना करने के बावजूद दोनों आरोपियों ने उन्हें दबाव में लाकर बड़ी राशि की मांग की, और आखिरकार कुल 17.67 लाख रुपये की राशि उनसे हड़प ली। इनमें से 15.52 लाख रुपये कंपनी के बैंक खाते में जमा करवाए गए, जबकि 2.15 लाख रुपये नकद लिए गए। जब कंपनी में साझेदारी के बारे में बात की गई तो आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया और बाद में बातचीत से इन्कार कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी लगातार दबाव डालते रहे और कुछ समय बाद केवल 8.33 लाख रुपये ही लौटाए, जबकि शेष राशि नहीं दी गई।राजबीर सिंह ने बताया कि कई बार पंचायत स्तर पर समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन आरोपियों ने हमेशा आश्वासन देकर टालमटोल किया। इस मामले में पहले थाने में शिकायत दी गई, लेकिन अब जाकर प्राथमिकी दर्ज हुई है। एसआई सुरेंद्र ने बताया कि मामले की जांच हांसी की विशेष जांच इकाई को सौंपी है।
नौकरी का झांसा देकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
बरवाला पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में आरोपी पिपलथा निवासी राजेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता विकास ने बताया कि गांव सरसौद के शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने बीएसएफ और सीटीयू चंडीगढ़ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे 4 लाख 70 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी भेजा था। नाैकरी नहीं मिलने पर रुपये वापस मांगे तो धमकी दी गई। इस बारे में 21 अक्तूबर 2024 को शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। इससे पहले पुलिस आरोपी सुदेश को जेल भेज चुकी है। संवाद