फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   FIR registered against three individuals for a 4.20 lakh fraud involving the sale of a fake flat.

Hisar News: फर्जी फ्लैट बेचकर 4.20 लाख रुपये की ठगी, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three individuals for a 4.20 lakh fraud involving the sale of a fake flat.
हिसार। आजाद नगर निवासी परवीन शर्मा ने खोल (रेवाड़ी) निवासी मयंक, करिश्मा और देवेश पर धोखाधड़ी कर 4.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हाउसिंग बोर्ड हरियाणा के फर्जी फ्लैट के दस्तावेज तैयार कर यह ठगी को अंजाम दिया गया। जांच में सामने आया है कि मयंक पर विभिन्न जिलों में धोखाधड़ी, विश्वासघात और जालसाजी के आरोप में 23 से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन

आजाद नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी मनदीप के अनुसार, शिकायतकर्ता परवीन शर्मा ने बताया कि उसके भतीजे मयंक ने जून 2023 में उन्हें हाउसिंग बोर्ड का एक फ्लैट बेचने की बात कही थी। मयंक ने रोहताश नामक व्यक्ति को फ्लैट का मालिक बताया और फर्जी दस्तावेज दिखाए। 4.20 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। 4 अगस्त 2023 को एक लाख रुपये टोकन मनी के रूप में पत्नी करिश्मा के खाते में ट्रांसफर किए गए। बाकी रकम भी किस्तों में करिश्मा के खाते में ट्रांसफर की गई।
विज्ञापन

5 अक्तूबर 2023 को हिसार में एक इकरारनामा किया गया और मयंक ने फ्लैट के दस्तावेज दिए। बाद में छानबीन करने पर पता चला कि सभी दस्तावेज फर्जी थे। फ्लैट किसी अन्य के नाम पर दर्ज था। मयंक और देवेश ने परवीन शर्मा को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed