{"_id":"6a3982c21dbdcf3d710d3334","slug":"fir-lodged-against-unknown-persons-in-connection-with-bhakra-pipeline-t-connection-case-at-chanaut-hisar-news-c-21-hsr1020-895917-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चानौत में भाखड़ा पाइपलाइन में टी-कनेक्शन प्रकरण में अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चानौत में भाखड़ा पाइपलाइन में टी-कनेक्शन प्रकरण में अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
हांसी में धरना स्थल पर बैठे धरना कमेटी के सदस्य व आप नेता राजेंद्र सोरखी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। चानौत गांव में भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन पर लगाए गए टी-कनेक्शन को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन की शिकायत पर टी-कनेक्शन लगाकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज किया है। वहीं, धरना कमेटी के सदस्यों ने कहा कि सरकार ने ही टी-कनेक्शन लगवाया है। टी-कनेक्शन को अब कानूनी रूप से वैध किया जाए।
चानौत में सोमवार को 38वें दिन भी धरना जारी रहा। धरने पर आप नेता राजेंद्र सोरखी, दिल्ली छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया। धरना कमेटी के सदस्य अनूप चानौत, पूर्व सरपंच सत्यवान ने कहा कि ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन पर विश्वास करते हुए टी-कनेक्शन लगवाया था, लेकिन अब उसी मामले में एक्सईएन की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा कि एक्सईएन संजीव त्यागी को मामला दर्ज करने के बजाय टी कनेक्शन को कानूनी मान्यता देने की दिशा में काम करना चाहिए जिससे पाइपलाइन का काम जल्दी शुरू हो और शहर व चानौत गांव के लोगों को पेयजल मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर टी-कनेक्शन को कानूनी मान्यता नहीं मिली, हमारे ऊपर दर्ज प्राथमिकी वापस नहीं हुए और टी से लेकर हमारे जलघर तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई तब तक वह पाइपलाइन का काम शुरू नहीं करने देंगे। उनका धरना जारी रहेगा।
सरकार के नुमाइंदे की तरफ से टी लगने के बाद 12 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे पांच ग्रामीणों का अनशन भी समाप्त करवाया गया था। हम मामला दर्ज होने पर डरने वाले नहीं है। धरनास्थल पर पहुंचे आप के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सोरखी ने ग्रामीणों की मांग को जायज बताते हुए कहा कि गांव के लोग अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले टी-प्वाइंट लगाने की सहमति दी गई और अब उसी मामले में एफआईआर दर्ज कर दी गई जिससे ग्रामीणों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।
टी-कनेक्शन लगवाने में विभाग की संलिप्तता नहीं- एक्सईएन
चानौत में शहर के लिए बिछाई जा रही 900 एमएम पाइपलाइन में टी-कनेक्शन लगाया गया है। इससे दो पाइपों को भी नुकसान हुआ है। मामले में सरकार संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला है। इसको लेकर शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया है। टी-कनेक्शन लगाने पर व जेसीबी भेजने में विभाग की संलिप्तता नहीं है। कनेक्शन के लिए पहले अनुमति ली जाती है। गांव चानौत में टी-कनेक्शन लगाने को लेकर विभाग के पास अभी तक उच्च अधिकारियों की ओर से कोई नया आदेश या निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। विभाग को इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, इसलिए फिलहाल विभाग अपने स्तर पर किसी नए निर्णय की पुष्टि नहीं कर सकता। - संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
शनिवार को लगाई थी टी
गांव चानौत में पानी की मांग को लेकर पिछले 38 दिन से धरना चल रहा है। शनिवार शाम को गांव में ग्रामीणों की मांग के अनुरूप कनेक्शन लगवा दिया गया। यह टी-कनेक्शन पूर्व सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सोमेश कुमार की मौजूदगी में काम करवाया गया। 12 दिनों से चले आ रहे 5 ग्रामीणों का आमरण अनशन सोमेश कुमार ने जूस पिलाकर समाप्त करवाया लेकिन धरना अभी जारी है।
एक्सईएन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में छानबीन करके नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।- रविंद्र सांगवान, डीएसपी।