फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fir against actress yuvika chaudhary

फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी के खिलाफ अनुसूचित जाति के बारे में अपमानजनक टिप्पणी पर केस दर्ज

Sat, 29 May 2021 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Fir against actress yuvika chaudhary
हांसी (हिसार)। फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी के खिलाफ हांसी पुलिस ने अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत एक एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति अधिकार मंच के कार्यकर्ता रजत कलसन ने 26 मई को हांसी की पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत को शिकायत की थी कि फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें अभिनेत्री ने अनुसूचित जाति के लिए अपमानजनक व आपत्तिजनक टिप्पणी की हैं। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस शिकायत के साथ शिकायतकर्ता ने उक्त वीडियो की सीडी भी दी थी, जिसकी साइबर सेल द्वारा औपचारिक जांच के बाद शुक्रवार को शहर थाने में युविका चौधरी के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कर दी गई। एफआईआर अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम की धारा 3 (1) (यू) के तहत दर्ज की गई है जो कि गैर जमानती है। कलसन ने बताया कि जल्द ही पुलिस इस मामले में युविका चौधरी को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी करेगी, जिसके बाद उनकी संभावित गिरफ्तारी हो सकती है।

जांच की जा रही है
हमें एक शिकायत प्राप्त हुई थी। उसी के आधार पर हमने युविका चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब इस मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- विनोद शंकर, डीएसपी, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed