फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Financier made Rs 50 thousand from 5, kidnapped the driver, stripped him and beat him

Hisar News: फाइनेंसर ने 5 के बनाए दिए 50 हजार, चालक का अपहरण कर निर्वस्त्र कर पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:28 PM IST
विज्ञापन
Financier made Rs 50 thousand from 5, kidnapped the driver, stripped him and beat him
हिसार। गंगवा गांव के पास की रामगढ़ बस्ती में रहने वाले जयबीर का फाइनेंसर ने अपने साथियों के साथ मिलकर बुधवार रात को अपहरण कर लिया। उसे दफ्तर लेकर आए उसे निर्वस्त्र कर पीटा। घायल हालत में जयबीर को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन जयबीर ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर गुजर-बसर कर रहा है। कुछ अरसे पहले गंगवा के एक फाइनेंसर से 10 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। 5000 रुपये चुका दिए और इतनी ही रकम बकाया है। बुधवार को एक दुकान के पास बैठा था। वहां फाइनेंसर अपने चार साथियों के साथ आया। आरोप है कि फाइनेंसर ने ब्याज के रुपये मांगे और पिटाई करनी शुरू कर दी। उसके बाद मेरी ही ई-रिक्शा में डाल लिया और फिर मुझे गंगवा में अपने दफ्तर में ले गए। वहां मुझे निर्वस्त्र कर दिया और फिर डंडे से पिटाई की। फिर चाकू से हाथ पर कई वार किए। हमला करने वालों ने धमकी दी कि 50 हजार नहीं दिए तो जान से मार देंगे। आजाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed