{"_id":"67880911c2f589ce7303c719","slug":"final-publication-of-voter-list-268-lakh-voters-will-choose-the-city-government-hisar-news-c-21-hsr1005-546148-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 2.68 लाख मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 2.68 लाख मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम चुनाव में करीब 2.68 लाख मतदाता शहर की सरकार का चुनाव करेंगे। जिला प्रशासन ने मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। इसके साथ ही यह सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट www.hisar.gov.in पर भी अपलोड कर दी है।
बता दें कि मतदाता सूची को फाइनल करने से पहले पहले एसडीएम व फिर उपायुक्त स्तर पर आपत्तियां मांगी गई थीं। दोनों स्तर पर सुनवाई के बाद इनका निपटान करने के बाद फाइनल मतदाता सूची तैयार की गई है। इस बार निगम चुनाव को लेकर 20 वार्डों में 238 बूथ बनाए गए हैं।
इस प्रकार रहेगा आरक्षण
इस बार भी मेयर पद ओपन ही रहेगा। इससे पहले पिछली बार भी यह पद ओपन ही था और गौतम सरदाना इस पद पर चुने गए थे। मेयर पद ओपन होने से इस पद के लिए चुनाव लड़ने वालों की संख्या काफी ज्यादा रहेगी। वहीं इस बार वार्डों के आरक्षण में काफी बदलाव हुआ है, जिस कारण पिछले कार्यकाल में पार्षद चुने गए इस बार मैदान में नजर नहीं आएंगे। वहीं इस बार कई नए चेहरे चुनावी मैदान में देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
आरक्षित वार्ड का विवरण
श्रेणी-वार्ड
एससी-16 व 18
एससी महिला-9
बीसी ए-20
बीसी ए महिला-3
बीसी बी महिला-15
सामान्य वर्ग महिला-1, 6, 10 , 14
ओपन वार्ड-2, 4, 5, 7, 8,11, 12, 13,17,19
-- -- -- -- -- -- -- -
अब सिर्फ चुनावी तिथि की घोषणा बाकी
अब चुनाव को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं और सिर्फ चुनावी तिथि की घोषणा होना बाकी है। हालांकि अभी से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग चुनावी संपर्क में जुट गए हैं। कोई सोशल मीडिया के माध्यम से तो कोई अपने वार्ड में घूमकर अभी से लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील करने लगा है। यही नहीं चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग होर्डिंग व पोस्टर को भी प्रचार का माध्यम बना रहे हैं। कोई त्योहार आते ही शहर के चौक चौराहों पर होर्डिंग व पोस्टर लगाकर बधाई देने वालों का तांता लग जाता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नगर निगम के सभी वार्डों की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन हो गया है। इससे पहले इस संबंध में आपत्तियां और दावे मांगे गए थे। मतदाता सूची को जिला प्रशासन की वेबसाइट www.hisar.gov.in पर अपलोड किया गया है। - अनीश यादव, उपायुक्त