{"_id":"640e1c61480384485407fd44","slug":"filter-cleaning-work-started-in-camry-roads-water-house-people-upset-due-to-non-availability-of-supply-on-time-hisar-news-c-21-hsr1005-78054-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कैमरी रोड के जलघर में फिल्टर की सफाई का काम शुरू, समय पर सप्लाई नहीं आने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कैमरी रोड के जलघर में फिल्टर की सफाई का काम शुरू, समय पर सप्लाई नहीं आने से लोग परेशान
विज्ञापन
हिसार। कैमरी रोड के जलघर में फिल्टर की सफाई का काम शुरू होने के साथ ही लोगों को परेशानियां बढ़ गईं हैं। सफाई के चलते समय पर पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। पार्षद डॉ. महेंद्र जुनेजा का कहना है कि रविवार को सुबह पटेल नगर, गांधी नगर, वाल्मीकि मोहल्ला, आठ मरला कॉलोनी सहित अन्य एरिया से लोगों के फोन आए। उन्होंने कहा कि हमारे घर पर पानी की सप्लाई नहीं आई है। मगर, जेई निशांत का कहना है कि सुबह की सप्लाई चली है। मगर, फिल्टर की सफाई के कारण एक से डेढ़ घंटे लेट आ रही है। वहीं, रात को भी आठ बजे सप्लाई चली है. जबकि सप्लाई का समय शाम साढ़े 4 बजे का है।
बता दें कि कैमरी रोड के जलघर से पहले पटेल नगर सहित अन्य एरिया में शाम को 7 बजे पानी की सप्लाई आती थी। मगर, छह माह पहले हिसार पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहरलाल के सामने यहां के लोगों ने सप्लाई के समय में बदलाव करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री को लोगों ने कहा कि शाम की सप्लाई का समय 4.30 बजे किया जाए। इस पर सप्लाई का समय तो बदल दिया गया। मगर, आज तक समय पर सप्लाई नहीं आई। कभी आधा तो कभी पौने घंटे देरी से पानी की सप्लाई आ रही है।
पिछले कई महीनों से सप्लाई समय पर नहीं आ रही है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कभी मोटर खराब तो कभी पाइप लाइन लीकेज की बात कहते है। अब फिल्टर की सफाई की बात कर रहे हैं। अभी से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
- डॉ. महेंद्र जुनेजा, पार्षद, वार्ड 17
हर साल गर्मियों के दिनों में फिल्टर की सफाई होती है। कैमरी रोड जलघर में भी फिल्टर की सफाई का काम चल रहा है। अभी दो दिन और लगेंगे। सप्लाई रोजाना दी जा रही है। मगर, सफाई के चलते थोड़ी लेट चल रही है।
- निशांत, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग