{"_id":"58cc2e334f1c1b992132b394","slug":"fight-in-jatt-college-two-student-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट कॉलेज में हुए झगड़े में दो स्टूडेंट घायल, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट कॉलेज में हुए झगड़े में दो स्टूडेंट घायल, जांच शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट कॉलेज परिसर में शुक्रवार को 10-15 छात्रों ने हमला कर बीकॉम फर्स्ट ईयर के छात्र निखिल और बिजेंद्र कुमार को घायल कर दिया। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों छात्र कॉलेज में जीने से नीचे उतर रहे थे। तभी कुछ छात्रों ने उनसे बहस करनी चाही। उन्होंने नीचे उतरकर बात करने को कहा और नीचे उतर आये। वहां आते ही 10-15 छात्रों ने उक्त दोनों छात्रों पर डंडों और लात घूंसों से हमला कर दिया। अचानक हुए झगड़े से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों छात्र किसी तरह हमलावरों के चंगुल से छूट पाए। इसी बीच वहां काफी स्टूडेंट इकट्ठे हो गए। झगड़े की सूचना मिलने पर स्टाफ सदस्य मौके पर पहुंचे, मगर तब तक हमलावर खिसक चुके थे। बाद में दोनों घायल छात्रों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। हमले के बारे में छात्रों ने कहा कि वे नहीं जानते कि हमलावर कौन थे और हमले का क्या कारण था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।