फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fetal sex test case: Case registered against seven people including JJP leader Dr. Anantram Barwala, three arrested

भ्रूण लिंग जांच प्रकरण : जजपा नेता डॉ. अनंतराम बरवाला सहित सात लोगों पर केस दर्ज, तीन गिरफ्तार

Thu, 15 Jul 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fetal sex test case: Case registered against seven people including JJP leader Dr. Anantram Barwala, three arrested
बरवाला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच प्रकरण में डॉ. अनंतराम बरवाला सहित सात लोगों के खिलाफ पीसी व पीएनडीटी के तहत मामला दर्ज कराया है। आरोपी डॉ. अनंतराम बरवाला तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उन पर यह भ्रूण लिंग जांच का चौथा केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बरवाला में छापा मारा था। आरोपियों में जनता अस्पताल के संचालक डॉ. अनंतराम, संगरूर के जगराज, टोहाना के प्रेम नगर की रहने वाली महिला जसविंद्र कौर, डॉ. अनंतराम के ड्राईवर संतराम, जिला भिवानी की गोपालवास निवासी महिला मनीषा और सुरेंद्र व वार्ड-14 तारा नगर निवासी सुनीता शामिल है। वहीं, थाना प्रभारी प्रह्लाद राय ने बताया कि जिला संगरूर के गांव भाठुआं निवासी जगराज, उसकी सहयोगी टोहाना के प्रेम नगर की रहने वाली महिला जसविंद्र कौर व लिंग जांच करवाने आई भिवानी की गोपालवास निवासी महिला मनीषा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस वीरवार को तीनों को अदालत में पेश करेगी। पुलिस छापे के दौरान कब्जे में लिए सीसीटीवी के डीवीआर की मदद से सुबूत जुटा रही है।
विज्ञापन

पोर्टेबल मशीन से जांच कर डॉ. अनंतराम ने गर्भ में बताया था लड़का
शिकायत में कहा गया कि बरवाला के वार्ड-14 की तारानगर कॉलोनी में सुनीता पत्नी मोहम्मद अली लोहार के घर पर पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट 1994 के अंतर्गत रेड की कार्रवाई की गई। इसमें जनता अस्पताल के संचालक डॉ. अनंतराम ने दो गर्भवती महिलाओं के गर्भ की जांच पोर्टेबल मशीन द्वारा कर उन्हें गर्भ में लड़का होना बताया। डॉ. अनंतराम को उसका चालक संतराम मोटरसाइकिल पर लेकर आया था। जसविंद्र कौर पत्नी मंजीत सिंह और जगराज पुत्र तेजा सिंह दोनों मिलकर गर्भवती महिलाओं को बरवाला में डॉ. अनंतराम के पास गर्भ में भ्रूण लिंग जांच करवाने के लिए लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनंतराम पर भ्रूण लिंग जांच का चौथा केस दर्ज..
डॉ. अनंतराम बरवाला पर 1999 में भ्रूण लिंग जांच मामले में पहला केस दर्ज हुआ था। डॉ. अनंतराम पर वर्ष 2015 में दूसरी बार केस दर्ज हुआ था। इस दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। उस दौरान जनता अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के लिए उसकी हार्डडिस्क व अस्पताल के अन्य रिकॉर्ड को कब्जे में लिया गया था। टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया था। 18 दिसंबर 2018 को हिसार की डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल के बयान पर बरवाला के सुशील, गांव जेवरा की ममता व गांव कनौह निवासी प्रेम व जनता अस्पताल के संचालक डॉ. अनंत राम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब उन पर यह चौथा केस दर्ज हुआ है। याद रहे कि डॉ. अनंतराम का नाम नकली चोट के खेल में भी सुर्खियों में रहा था। डॉ. अनंतराम बरवाला फिलहाल जेेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। इससे पहले इनेलो में थे। तीन बार बरवाला से चुनाव लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed