फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Female soldier accuses husband and Nandoi

महिला सिपाही ने पति व ननदोई पर लगाए आरोप

Mon, 15 Feb 2021 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Female soldier accuses husband and Nandoi
एक महिला सिपाही ने पति व ननदोई पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि मामले की शिकायत जब उसने भिवानी पुलिस को दी तो महिला एएसआई ने उचित जांच न करके आरोपियों का साथ दिया। अब मामले की शिकायत पीड़िता ने आजाद नगर थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पति और वह एक ही बैच के सिपाही हैं। ट्रेनिंग के दौरान ही शादी का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए फिर शादी से इनकार कर दिया। इसकी शिकायत उसने जुलाई 2020 को भिवानी महिला थाना में दी। जिसके बाद आरोपी सिपाही ने उससे शादी कर ली और मुकदमा खारिज करवा दिया। शादी के एक माह बाद वह एक गांव आयोजन में गई। जहां उसकी सास, ननद व ननदोई भी आए थे। वहां ननदोई ने उससे छेड़छाड़ की। जिसकी शिकायत उसने पति से की तो उसने भविष्य में ऐसा नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन

पति की गैरमौजूदगी में घर आता था आरोपी
पीड़िता का आरोप है कि जब उसका पति नौकरी पर जाता था तो ननदोई उसके घर आकर उससे छेड़छाड़ करता था। जब उसने इस बारे में अपने पति को बताया तो उसके पति ने गुस्से में उससे अप्राकृतिक संबंध बनाए और तलाक देने को कहा। सितंबर माह में वह नौकरी पर गई थी तो पीछे से उसका पति व ननदोई उसके घर पहुंचे और वहां से उसका पर्स, 15 हजार रुपये नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। मामले की शिकायत पीड़िता ने अक्तूबर में एसएसपी भिवानी को दी। मगर इस शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि उसके पति ने उससे कहा कि वह इस शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने देगा, उसकी ऊपर तक पहुंच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की दी धमकी
पीड़िता का आरोप है कि जब उसके पिता ने आरोपी पति से बात की तो आरोपी ने गाड़ी की मांग की। इस दौरान अन्य आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि मामले की जांच महिला एएसआई द्वारा की जा रही है। आरोप है कि इस महिला एएसआई ने आरोपियों के साथ साजबाज की है और उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। उस पर लगातार राजीनामा का दबाव बनाया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed