फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fearless miscreant in village Chang, villagers angry due to increase in incidents

Hisar News: गांव चांग में बेखौफ बदमाश, वारदात बढ़ने से ग्रामीणों में गुस्सा

Thu, 25 May 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 25 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fearless miscreant in village Chang, villagers angry due to increase in incidents
गांव चांग के पीएनबी में एटीएम लूट की वारदात के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।
चांग (भिवानी)। चांग इलाके में वारदात के बढ़ने से लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस प्रशासन यदि समय रहते वारदात को रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो सड़कों पर उतरने के लिए विवश होना पड़ेगा। इसी कड़ी में चांग में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के शटर पर लगे ताले तोड़कर नकदी लूटने की कोशिश की गई। हालांकि नकाबपोश बदमाश एटीएम के कैश ब्लॉक को नहीं भेद पाए। यही वजह सही कि एटीएम में रखे 7,66,700 रुपयों के कैश पर कोई आंच नहीं आई।
विज्ञापन

गांव चांग में पिछले करीब दो माह के अंतराल में ही घरों और दुकानों के अंदर चोरी की आठ से अधिक वारदात हो चुकी हैं। इसी को लेकर ग्राम पंचायत चांग ने पांच दिन पहले ही 30 सदस्यीय सर्वजातीय ग्राम सुधार कमेटी का गठन किया था। क्योंकि पिछले कुछ अर्से से इलाके में बढ़ रहीं वारदात से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना एसएचओ के साथ भी इस कमेटी की गुजरानी पुलिस चौकी में बैठक हुई, मगर इसके बावजूद गांव के मुख्य बस अड्डे के समीप पीएनबी के एटीएम में लुटेरों ने कैश लूटने की कोशिश की। लुटेरे पूरी तैयारी के साथ बैंक एटीएम में पहुंचे थे। हालांकि किसी वाहन की रोशनी पड़ने पर वे जनरेटर के पीछे छिप गए। मौका पाते ही मौके से फरार हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के युवकों पर भी पुलिस का शक
कुछ अर्से से गांव के युवा चोरी की वारदात में सक्रिय रहे हैं। ऐसे में पुलिस का शक अब उन संदिग्ध चोरों पर भी है। हालांकि एटीएम लूट की कोशिश करने वाले युवक गैस कटर कहां से लेकर आए और जिस गाड़ी से वे वारदात करने पहुंचे आखिर वह किसकी थी। पुलिस को तह तक पहुंचने के लिए पूरी छानबीन करनी पड़ेगी।
दिन में चालू, रात को एटीएम रहता था बंद
पीएनबी बैंक शाखा मैनेजर बिमला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि दिन के समय एटीएम चालू रहता है और रात को कोई गार्ड नहीं होने की वजह से इसे बंद रखते हैं। एटीएम के आगे शटर पर दोनों तरफ ताले और अंदर के लॉक भी लगे हैं। शायद यही वजह रही कि बदमाश गैस गटर इस्तेमाल करने के बावजूद इन्हें पूरी तरह से काटने में कामयाब नहीं हो पाए।
ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम आसान निशाना
बदमाश ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम को आसान निशाना मान रहे हैं, क्योंकि वहां न तो पुलिस की कोई नियमित गश्त रहती है न ही बैंक प्रबंधनों की तरफ से कोई पुख्ता सिक्योरिटी। रात के समय ये एटीएम पूरी तरह से सुनसान रहते हैं। पहले भी ग्रामीण इलाकों में एटीएम तोड़ने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

गांव चांग में पंजाब नेशनल बैंक में बदमाशों द्वारा गैस कटर से एटीएम के शटर का ताला तोड़ने का मामला सामने आया है। इस मामले की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की साइबर व एफएसएल टीमें जांच में जुटी हैं। बैंक अधिकारियों के अनुसार एटीएम के कैश बॉक्स तक ये चोर नहीं पहुंच पाए। इसके चलते एटीएम में रखा कैश चोरी होने से बच गया। क्षेत्र में बढ़ रही चोरियों को देखते हुए इलाके में पुलिस की गश्त भी बढ़ाएंगे।
-एएसआई अशोक कुमार, इंचार्ज गुजरानी पुलिस चौकी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article