फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Fearing rain, the district administration started preparations for the Republic Day celebrations at three places.

Hisar News: बारिश के डर से जिला प्रशासन ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए तीन जगह तैयारी की शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fearing rain, the district administration started preparations for the Republic Day celebrations at three places.
हिसार महावीर स्टेडियम में बरसात के बाद भरा पानी स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर स्पीकर लगाते

विज्ञापन
हिसार। बारिश की वजह से जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कोई बाधा न आए, इसके मद्देनजर जिला प्रशासन तीन जगहों पर तैयारी कर रहा है। जिला प्रशासन ने जिन तीन जगहों का चयन किया है, उनमें महाबीर स्टेडियम, राजकीय महाविद्यालय का खेल मैदान और महाविद्यालय का शेड से ढका हुआ स्टेज शामिल है। समारोह की फाइनल रिहर्सल शनिवार को राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में वीरवार रात व शुक्रवार दिन में हल्की बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग ने 26 जनवरी को कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने जिलास्तरीय समारोह के संंबंध में एक योजना तैयार की है।
विज्ञापन

उस योजना के अनुसार अगर 24 जनवरी को बारिश नहीं आती है तो जिलास्तरीय समारोह महाबीर स्टेडियम में होगा। अगर बारिश आती है तो यह 26 जनवरी को राष्ट्रीय ध्वज राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में फहराया जाएगा। यदि 26 जनवरी को भी बारिश आती है तो यह कार्यक्रम महाविद्यालय में शेड के नीचे आयोजित किया जाएगा। इस बार जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed