फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Father who went to pick up children from private school was surrounded and attacked with a sharp weapon

Hisar News: निजी स्कूल में बच्चों को लेने गए पिता को घेरकर किया तेजधार हथियार से हमला

Wed, 20 Sep 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 20 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Father who went to pick up children from private school was surrounded and attacked with a sharp weapon
हिसार। शहर के पटेल नगर स्थित एक निजी स्कूल में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे बच्चों को लेने गए देवा पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। आधे घंटे तक देवा जमीन पर तड़पता रहा, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। सूचना मिलने पर ईआरवी 323 के इंचार्ज एसआई राकेश मौके पर पहुंचे और घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पटेल नगर निवासी देवा ने बताया कि उसके बेटा और बेटी निजी स्कूल में पहली और नर्सरी कक्षा में पढ़ते हैं। दोपहर एक बजे बच्चों को स्कूल से लेने के लिए गया था। जैसे ही स्कूल के अंदर घुसा वहां पर पहले से बाबा, मिस्री और उनके 10-12 साथी खड़े थे। उन्होंने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दो युवकों ने छुरी निकाली और एक के बाद एक पीठ पर कई वार किए। इससे वह जमीन पर गिर गया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। देवा ने बताया कि एक महीने पहले भी उक्त लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में उन्होंने हमला किया है।
विज्ञापन

मदद के लिए कोई नहीं आया
घायल ने बताया कि स्कूल के अंदर हमला किया गया। बचाने के लिए मदद मांगी लेकिन, कोई आगे नहीं आया। छुरी लगने के कारण आधा घंटा तक जमीन पर दर्द से तड़पता रहा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आई। घायल देवा की मां सीता ने बताया कि रोजाना वह बच्चों को लेने स्कूल जाती थी। आज उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। ऐसे में बड़े बेटे देवा को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची, घायल के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- दयाराम, एएसआई पीएलए पुलिस चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed